{"_id":"63f90a8e9d402a304605bd14","slug":"the-henna-on-the-wifes-hands-was-not-even-dry-the-honey-was-ruined-in-16-days-ajay-had-to-return-to-the-army-today-narnol-news-c-17-1-77004-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पत्नी की हाथों की मेहंदी भी नहीं थी सूखी, 16 दिन में उजड़ा सुहाग, अजय को आज वापस जाना था फ़ौज में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पत्नी की हाथों की मेहंदी भी नहीं थी सूखी, 16 दिन में उजड़ा सुहाग, अजय को आज वापस जाना था फ़ौज में
Sat, 25 Feb 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। गांव गहली में फ़ौज के सिपाही अजय की हत्या ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। अजय की 16 दिन पहले 8 फ़रवरी को ही शादी हुई थी। अभी परिवार शादी की खुशियों में व्यस्त था, लेकिन शुक्रवार की सुबह ये खुशियां अजय की हत्या के साथ मातम में बदल गई।
परिजनों के अनुसार आसाम राइफल में कार्यरत मृतक अजय शादी के लिए फरवरी माह में छुट्टी पर आया था। मृतक अजय की शादी 8 फरवरी को हुई थी। अभी परिवार से शादी की खुशियां ही मनाई जा रही थी कि अजय के मौत के समाचार से पूरे परिवार में खुशियां मातम में बदल गई। यही नहीं मृतक अजय को शनिवार को ड्यूटी के लिए वापस लौटना था और इसकी तैयारी भी अजय ने कर रखी थी लेकिन उससे पहले अजय को मौत के घाट उत्तर दिया गया। मृतक परिवार में इकलौता बेटा था।
मई माह में हुई थी रंजिश की शुरुआत
गांव गहली में सुनील, अरुण तथा भूप सिंह, बलवान के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई थी। 31 मई 2022 को सुबह करीब साढे आठ बजे सुनील मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत से अपने घर आ रहा था। बलवान व भूपसिंह सहित उसके परिवार के सदस्य अजय, पवन उर्फ पौनी, बाला, निर्मला, किताबली तथा दो अन्य युवकों ने अपने घर के सामने लाठी, डंडे,लोहे की राड, जेली, फरसी व पिस्तोल लेकर दीवार की आड में छुपे हुए थे। जब सुनील कुमार उनके घर के नजदीक आया तो सभी ने उसे रोक कर उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर सुनील का भाई अनिल व उसकी मां कमला देवी व पिता छोटे लाल, बेटा तरुण छुड़ाने के लिए आए तो भूप सिंह ने कमला के सिर के लोहे की कुल्हाड़ी मारी। वहीं सुनील को घसीट कर भूप के मकान में ले गए थे, जहां उसको काफी चोटे मारी थी। अजय ने अपने हाथ में लिए हुए पिस्तौल से सुनील पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई रही, जो साईड से निकल गई थी। इसी का बदला लेने के लिए अजय की हत्या की गई।
विज्ञापन
युवकों ने परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
बदमाश युवकों ने अजय कुमार को मारने के बाद उसके घर के पास जाकर परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी। युवकों ने कहा कि एक को तो मार दिया है अब बाकी परिवार का काम तमाम करना है। इससे परिजनों में भी भय का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में देकर बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर उक्त सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
नरेंद्र सांगवान, डीएसपी, नारनौल।