{"_id":"6a0df16379a125a4e60d92da","slug":"the-heat-has-impacted-several-businesses-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126651-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कई कारोबारों पर पड़ा गर्मी का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कई कारोबारों पर पड़ा गर्मी का असर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गर्मी और तेज धूप के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। इससे कपड़ा कारोबार को छोड़कर अधिकांश व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। शहर में प्रतिदिन विभिन्न मार्केटों में करीब 50 लाख रुपये का कारोबार होता है लेकिन यह आधा रह गया है।
व्यापारी संगठनों का कहना है कि कुछ दिनों में बाजार की रौनक आधी रह गई है और कारोबार में भी बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। सब्जी मंडी के प्रधान सूरत सिंह सैनी ने बताया कि गर्मी में दुकानदार सब्जियों में पानी का छिड़काव करके उनके बचाने का प्रयास कर रहे है।
हलवाई यूनियन के प्रधान लक्ष्मीनारायण सैनी ने बताया कि गर्मी के मौसम में मिठाईयां दो दिन से ज्यादा नहीं चल पर रही है। शहर में सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 10 लाख रुपये का कारोबार होता था लेकिन बढ़ते तापमान के चलते यह घटकर लगभग 5 लाख रुपये तक सिमट गया है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स, किरयाना, जूता, कॉस्मेटिक, फर्नीचर, सब्जी का कारोबार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे है। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोग बाजार में ज्यादा देर रुकना भी पसंद नहीं कर रहे।
कपड़ा विक्रेता हर्ष भारद्वाज ने बताया कि कपड़ा कारोबार पर गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिल रहा है। गर्मियों के कपड़ों की मांग बढ़ने से कपड़ा बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। इसके चलते कपड़ा व्यापारियों को अन्य कारोबारियों की तुलना में राहत मिल रही है। व्यापारी यूनियनों ने कहा कि यदि आने वाले दिनों में तापमान में राहत नहीं मिली तो कारोबार और प्रभावित हो सकता है।