फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The health of the person sitting on hunger strike to demand action in the land dispute deteriorated, the DSP assured action in a week

जमीनी विवाद में कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, डीएसपी ने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया

Sat, 19 Mar 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The health of the person sitting on hunger strike to demand action in the land dispute deteriorated, the DSP assured action in a week
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में आमरण अनशन पर बैठे सुरेहती पिलानिया के लोगों का अनशन समाप्त करवाते कन? - फोटो : Narnol
जमीनी विवाद के दर्ज मामले में कार्रवाई के लिए महेंद्रगढ़ के लघु सचिवालय में शुरू किए गए आमरण अनशन के पांचवें दिन 51 वर्षीय जुगबीर की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों की टीम ने अनशन स्थल पर पहुंचकर जांच की। वहीं डीएसपी राजीव कुमार व शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन देकर आमरण अनशन को स्थगित कराया।
विज्ञापन

बता दें कि गत मंगलवार को जमीनी विवाद के दर्ज मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सुरहेती पिलानिवासी 51 वर्षीय जुगबीर के परिवार ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। शनिवार को जुगबीर हालात खराब होने के बाद महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव टीम सहित धरनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि धरने पर बैठे जुगबीर का बीपी बढ़ा हुआ है और उसकी शुगर कम आ रही है। चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती होने का सुझाव दिया। लेकिन जुगबीर व उसके परिजनों ने भर्ती होने से मना कर दिया। उन्होंने पहले पुलिस से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव ने जुगबीर व उसके परिजनों से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे तुरंत उन्हें सूचना दें।
विज्ञापन

डीएसपी ने दिया एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन
डीएसपी राजीव कुमार ने अनशन पर बैठे जुगबीर को जूस पिलाकर पांच दिनों में कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले में जांच चल रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। आमरण अनशन तुड़वाया और कहा कि भू माफियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमरण अनशन पर बैठे लोगों ने एक सप्ताह का समय दिया है। परिवार ने कहा कि इस दौरान अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो दोबारा आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।

लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में आमरण अनशन पर बैठे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर जांच करते चिकित्सक।  सं?

लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में आमरण अनशन पर बैठे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर जांच करते चिकित्सक। सं?- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed