फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The health department also completed the target of vaccinating ten thousand people on the second day.

स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन भी दस हजार लोगों को टीके लगाने का टारगेट पूरा किया

Sat, 25 Dec 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The health department also completed the target of vaccinating ten thousand people on the second day.
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर महिला को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Narnol
सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग लगातार टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाए हुए हैं। पिछले 3 दिनों से रोजाना 10 हजार से अधिक नागरिकों को टीके लगाए जा रहे हैं। जिला में शनिवार को 11216 नागरिकों को टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में 10 हजार टीके रोजाना लगाने का लक्ष्य रखा गया है स्वास्थ्य विभाग लगातार इस लक्ष्य को पार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 138 टीमें इस कार्य के लिए लगाई गई है। डॉ. कुमार ने बताया कि जिला के सभी अंत्योदय सरल केंद्र , बस स्टैंड तथा सभी सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीके लगाए जा रहे हैं। आगामी 31 दिसंबर तक हर घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरवार को जिले में 10676 नागरिकों को टीके लगाए गए थे। इसी प्रकार शुक्रवार को 13343 तथा शनिवार को 11216 नागरिकों को टीके लगाए गए हैं। 31 दिसंबर तक इस अभियान को इसी प्रकार लगातार जारी रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करने में लगा हुआ है कि जिला में कोई भी नागरिक बिना टीका ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पहला टीका लगवा चुके नागरिकों से भी आह्वान किया है कि वे अपना दूसरा टीका समय पर लगवाएं। ऐसा न करने की सूरत में वे कोरोना के खतरे से नहीं बच पाएंगे। दोनों टीके लगने के बाद ही कोरोना के प्रति सुरक्षा चक्र बन पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed