{"_id":"693dc81274ba44f84309e57b","slug":"the-haryana-government-is-continuously-working-with-farmer-friendly-policies-rao-inderjit-narnol-news-c-196-1-nnl1003-133465-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हितैषी नीतियों के साथ निरंतर काम कर रही है हरियाणा सरकार : राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हितैषी नीतियों के साथ निरंतर काम कर रही है हरियाणा सरकार : राव इंद्रजीत
विज्ञापन
फोटो नंबर-12शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व अन्य नेतागण। संव
नारनौल। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार किसान हितैषी नीतियों के साथ निरंतर काम कर रही है। उन्होंने यह बात शनिवार को नई अनाज मंडी में आयोजित मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह में कही।
समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर मंडी परिसर में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसान, आढ़ती और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में बाबूलाल यादव ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन तथा सुरेश चौधरी ने वाइस चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला। साथ ही नवनियुक्त सदस्यों ने भी अपने दायित्वों की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं, मंडी में सुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा रही।
विज्ञापन
राव इंद्रजीत सिंह ने विश्वास जताया कि मार्केट कमेटी की नई टीम किसानों को बेहतर सुविधाएं देने, फसल खरीद में पारदर्शिता लाने और मंडी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बाबूलाल यादव का राजनीतिक अनुभव और जनसेवा की भावना मंडी के विकास में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मंडी से जुड़े विकास कार्यों को मिलकर पूरा किया जाएगा, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों की सराहना की और कहा कि डॉक्टरों की हालिया हड़ताल का शीघ्र समाधान सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी हरियाणा में डॉक्टरों ने हड़ताल में भाग नहीं लिया, जो सरकार और चिकित्सा समुदाय के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण है।
इस अवसर पर सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, विधायक ओमप्रकाश यादव, भाजपा जिला प्रधान यतेंद्र यादव, दयाराम यादव, विकास यादव बड़कोदा, मनीष मित्तल, राजेंद्र सरपंच भुंगारका, गोविंद भारद्वाज मुकेश मित्तल, छोटे लाल यादव, छोटू पहलवान, संदीप यादव नीरपुर, महेश यादव सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मंडी के समग्र विकास और किसानों के कल्याण के संकल्प के साथ किया गया।