Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The harge was handed over to the executive committee of the Gaud Brahmin Sabha and certificates were given.

Mahendragarh-Narnaul News: गौड़ ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी को सौंपा कार्यभार, दिए प्रमाणपत्र

Sun, 26 Oct 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The harge was handed over to the executive committee of the Gaud Brahmin Sabha and certificates were given.
फोटो 7 श्री गौड़ ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र सौंपते मुख
नारनौल। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा की नई कार्यकारिणी को मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभा के भवन में रविवार को कार्यभार सौंपा। उन्होंने सभा के प्रधान राकेश महता को जिला पंजीयक फर्म एवं समिति की ओर से जारी अनुमोदन प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के 88 कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव 13 जुलाई और कार्यकारिणी का चुनाव 2 अगस्त हुआ था। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष वशिष्ठ ने हरियाणा समितियां पंजीकरण एवं विनियमन अधिनियम 2012 के प्रावधानों के तहत निर्वाचित कॉलेजियम सदस्यों एवं निर्वाचित कार्यकारिणी का अनुमोदन भी करवा दिया।
विज्ञापन

सभा भवन में कॉलेजियम व कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वशिष्ठ ने इस चुनाव को संपन्न करवाने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए सभा के आजीवन सदस्यों एवं समस्त ब्राह्मण समाज का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वशिष्ठ ने चुनावी प्रक्रिया का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 18 हजार 300 रुपये आवेदन शुल्क विक्रय से, 2 लाख 79 हजार 300 रुपये कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के नामांकन शुल्क से तथा 32 हजार 500 रुपये कार्यकारिणी के चुनाव के नामांकन शुल्क से प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 3 लाख 30 हजार एक सौ रुपये की प्राप्त हुए।
कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव से लेकर कार्यकारिणी पद के चुनाव तक करीब दो महीने चली चुनावी प्रक्रिया में मात्र 60 हजार 830 रुपये का खर्चा हुआ। उन्होंने बताया कि चुनाव के निमित्त प्राप्त राशि से चुनाव संपन्न करवा कर 2 लाख 69 हजार 2 सौ 70 रुपये सभा को बचत भी दे दी।

इस अवसर पर वशिष्ठ ने सभा के प्रधान राकेश महता एडवोकेट, उप प्रधान रामानंद शर्मा अटेली, सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ठेकेदार, कोषाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, सहसचिव हेमंत शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विजय गोस्वामी व कार्यकारिणी सदस्य अमित पांडे को निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed