फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The gym operator was killed for money, the partner was also the target

पैसे के लिए की थी जिम संचालक की हत्या, पार्टनर भी था निशाने पर

Fri, 14 Feb 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The gym operator was killed for money, the partner was also the target
जिम संचालक के हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : Narnol
बसीरपुर निवासी अंकित की हत्या पैसे को लेकर की गई थी। आरोपियों की अंकित के जिम पार्टनर मनोज की भी हत्या करनी थी, जो डर के कारण नहीं कर सके। तीनों आरोपियों का वीरवार को रिमांड की अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को 14 दिन के लिए जिला जेल नसीबपुर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि बसीरपुर निवासी अंकित व कावी निवासी मनोज हुडा में गुड लाइफ फिटनेस नाम से जिम खोला था। आरोपी नितिन करीब छह महीने जिम पर ट्रेनर की नौकरी करता था। आरोपी नितिन ने पूछताछ में बताया कि अंकित का पार्टनर मनोज फाइनेंस का काम करता है। अक्सर मनोज के पास चार या पांच लाख रुपये रहते थे। नौकरी छोड़ने के बाद नितिन की दोस्ती संचित उर्फ सचिन व निर्दोष से हो गई। नितिन को रुपये कमाने के चक्कर में लगा था। आरोपी ने नितिन ने अंकित व मनोज की हत्या करने की साजिश रची। पहले अंकित को मारने के बाद फिर मनोज की हत्या करके रुपये लेकर उतर प्रदेश जाने की बात हुई थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों को एक साथ मार नहीं सकते थे। तीनों ने पहले अंकित से बात की और राधा कृष्ण मैरिज पैलेस में शीदी में चलने की बात हुई। तीनों सिंघारा रोड पर नहर के पास पहुंचे। तीनों ने मिलकर अंकित की गर्दन पर चाकू से वार करके गर्दन काट दी। इसके बाद नितिन ने मनोज के पास चलने को कहा तो उसके दो अन्य साथी घबरा गए। बाद में तीनों मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया था। पहले तीनों आरोपियों को पांच दिन का रिमांड लिया था। फिर दोबारा एक दिन का रिमांड लिया गया। इस दौरान जब अंकित की हत्या के बाद पुलिस ने सिर को तलाश किया गया। मौके पर हड्डी का टुकड़ा गर्दन की तरह मिला था। पर मामला संवेदनशील होने के कारण शक के आधार पर कब्जे में लिया था। रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की गई तो एक और सिर नहर के नजदीक मिला। जिसे अंकित के परिवार वालों ने उसके जबड़े में लगे लोहे के स्क्रू से पहचाना। दोनों को डीएनए टेस्ट मिलान के लिए मधुबन भेजा गया हैं। वारदात में शामिल मोटरसाइकिल, खून के सने कपड़े, अंकित का मोबाइल व हत्या में प्रयोग चाकू बरामद हो गया है। नितिन ने अपनी पढ़ाई गुरुकुल में की थी और बॉडी बनाने का शौक रखता था। जिम में नौकरी करने के बाद गाड़ी खरीदने व मस्ती करने के लिए रुपयों का बंदोबस्त में लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
बता दें कि सिंघाना रोड स्थित नहर के पास झाड़ियों में दो फरवरी को एक युवक का सिर कटी अर्धनग्न लाश मिली थी। जिसकी पहचान बसीरपुर निवासी अंकित के रूप में हुई थी। परिजनों ने नितिन, सचिव व निर्दोश पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस की टीम ने छह फरवरी को नितिन उर्फ तंमय, सचिन उर्फ संचित, निर्दोष उर्फ बॉस को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed