फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The grand Kalash Yatra by women became the center of attraction.

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं की भव्य कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

Thu, 16 Jul 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The grand Kalash Yatra by women became the center of attraction.
फोटो 05 अटेली में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत: आयोजक - फोटो : 1
मंडी अटेली। नगर के वार्ड नंबर दो स्थित रेलवे स्टेशन के पीछे श्री हनुमान मंदिर परिसर में वीरवार को भक्तिमय वातावरण के बीच सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आगाज हुआ। आयोजन का शुभारंभ 101 महिलाओं की ओर से निकाली गई विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ।
विज्ञापन

कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं पारंपरिक और रंग-बिरंगे परिधानों में सुसज्जित होकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं।
विज्ञापन

यात्रा वार्ड नंबर दो के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जहां पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। कथा के मुख्य वक्ता बरसाना धाम से पधारे संत भरत महाराज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान भक्ति और वैराग्य की त्रिवेणी है। यह कथा मनुष्य के जीवन से अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर उसे मोक्ष के मार्ग पर ले जाती है।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में वे संगीतमय कथा के माध्यम से प्रभु लीलाओं का वर्णन करेंगे। इस पुनीत आयोजन के यजमान हिमांशु जांगिड़ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कथा की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed