फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The grand Durga Puja festival will begin on October 11.

Mahendragarh-Narnaul News: 11 अक्तूबर से शुरू होगा विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव

Tue, 06 Oct 2026 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The grand Durga Puja festival will begin on October 11.
फोटो-07बैठक में भाग लेते  टाइगर क्लब परिवार के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। टाइगर क्लब परिवार की ओर से आयोजित 23वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम को लेकर रविवार रात रेवाड़ी रोड स्थित एक होटल में महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव 11 से 20 अक्तूबर तक पुरानी कचहरी मैदान में आयोजित होगा।
विज्ञापन

क्लब के कलश यात्रा प्रमुख टीटू सोनी ने बताया कि 11 अक्तूबर को मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर से महोत्सव स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस बार यात्रा में निर्धारित 501 कलश शामिल किए जाएंगे। 10 अक्टूबर को झंडा बाइक रैली के माध्यम से मां चामुंडा देवी को महोत्सव का निमंत्रण दिया जाएगा।
विज्ञापन

महोत्सव स्थल पर 35 फीट ऊंचे और 50 फीट चौड़े मंच पर मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार माता की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। 11 से 18 अक्तूबर तक विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध भजन गायक एवं कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 अक्तूबर नवमी को विशाल भंडारा आयोजित होगा जबकि 20 अक्तूबर दशमी को माता की प्रतिमा का हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जन किया जाएगा। बैठक में प्रधान राकेश यादव, संरक्षक राजेश लखेरा, गजेंद्र नंबरदार, सचिव नरेंद्र बंसी, कोषाध्यक्ष मनोज सिंघल, राजेश सैनी व टीटू सोनी सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed