फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The government should soon implement the agreement reached on the demands of rural sanitation workers.

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति को जल्द लागू करे सरकार

Tue, 16 Jan 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
The government should soon implement the agreement reached on the demands of rural sanitation workers.
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी।
नारनौल। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन और सरकार के अधिकारियों के बीच बनी सहमति को लागू करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मियों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन कर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता बसंत कुमार व मंच संचालन अमित ने किया। इस मौके पर यूनियन के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि जिले के नारनौल, निजामपुर, नांगल चौधरी, अटेली, सीहमा व कनीना खंड के सफाई कर्मचारियों को नवंबर माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है। जिसे जल्द जारी किया जाए, जबकि पूरे प्रदेश में नवंबर माह का वेतन डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि 51 दिन के आंदोलन के बाद 29 नवंबर 2023 को विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई वार्ता में ग्रामीण सफाई कर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव भेजने, 17 हजार रुपये मानदेय देने, 3 प्रतिशत सालाना मानदेय बढ़ोतरी लागू करने तथा 60 साल के बाद 2 लाख रुपये सेवानिवृत्ति लाभ देने की सहमति बनी थी, लेकिन वार्ता के डेढ़ माह भी अभी तक इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। इसको लेकर सफाई कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है। यूनियन नेताओं ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी मानदेय पर काम करते हुए पिछले 17 साल से शोषण और बेगार की मार झेल रहे हैं। आगामी 4 फरवरी को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर पर आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय आक्रोश रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे तथा 16 फरवरी को राज्य भर में एक दिवसीय काम छोड़ो हड़ताल करके जिला स्तर पर उपायुक्त व डीसीपीओ कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। धरने को ओमप्रकाश, सीताराम व पवन आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed