फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The girl was thrown out of the house after being beaten, RPF handed her over to her aunt and uncle.

Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट कर युवती को घर से निकाला, आरपीएफ ने बुआ और फूफा के हवाले किया

Tue, 26 Mar 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
The girl was thrown out of the house after being beaten, RPF handed her over to her aunt and uncle.
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव गुढ़ा में मारपीट से परेशान एक युवती सहायता के लिए सुबह 5:30 बजे घर से निकलकर रेलवे के गेटमैन के पास पहुंच गई। गेटमैन ने रेलवे सुरक्षा बल. (आरपीएफ) चौकी प्रभारी को कॉल करके इसकी सूचना दी। आरपीएफ चौकी प्रभारी महेंद्रगढ़ रमेश कुमार, जीआरपी महिला हैड कांस्टेबल भतेरी व विनोद कुमार की टीम के साथ गुढ़ा रेलवे फाटक पर पहुंचे। वहां युवती को लेकर कनीना थाना पहुंचकर सारी घटना के बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन

युवती ने जीआरपी व आरपीएफ टीम के समक्ष दिए बयान में बताया कि वह मूल रूप से जिला झज्जर के गांव साल्हावास की है। बचपन में माता-पिता गुजरने के बाद वह अपने ताऊ के पास रह रही थी। उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दी तो वह मदद की गुहार के लिए रेलवे कर्मचारी के पास पहुंची थी। युवती के बातचीत के बाद कनीना पुलिस और आरपीएफ तथा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम ने युवती की बुआ गांव चेलावास से संपर्क कर सारी घटना बताई। उसके बाद गांव चेलावास से बुआ व फूफा दोनों थाने पहुंचे। युवती की रजामंदी के बाद उन्हें बुआ व फूफा को सौंप दिया। वहीं पुलिस को आश्वासन दिया कि वह युवती की अच्छी प्रकार से देखभाल करेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
अल सुबह सूचना मिली की रेलवे फाटक गुढ़ा के गेटमैन से एक युवती मदद मांग रही है। शीघ्रता से टीम तैयार कर मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि युवती के साथ उसका परिवार मारपीट करता था। मारपीट से परेशान होकर वह अल सुबह घर से निकलकर गेटमैन से मदद मांगी। इसके बाद कनीना पुलिस की डायल 112 पर कॉल करके सूचना दी गई। युवती के बयान दर्ज कर उसकी रजामंदी से बुआ व फूफा के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश, रेलवे सुरक्षा चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed