फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The garden bridged the distance between loved ones and eased the hardships imposed by the coronavirus.

Mahendragarh-Narnaul News: बगिया ने कम की अपनों के बीच दूरी और कोरोना की मजबूरी

Mon, 25 May 2026 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The garden bridged the distance between loved ones and eased the hardships imposed by the coronavirus.
फोटो संख्या 51 छत पर लगाए पौधों की देखभाल करतीं सुमन शर्मा। संवाद - फोटो : बो​धि वृक्ष की पूजा करने जाते बौद्ध अनुयायी।
कनीना। कस्बा के वार्ड-7 निवासी 45 वर्षीय सुमन शर्मा ने अपने घर की छोटी सी जगह को हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य से भरकर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुई उनकी यह छोटी-सी बगिया आज परिवार के लिए शुद्ध वातावरण, मानसिक सुकून व सुंदरता प्रदान कर रही है।
विज्ञापन


सुमन शर्मा ने बताया कि साल 2020 में कोरोना महामारी के समय जब लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए थे और बाहर आना-जाना लगभग बंद हो गया था, तब उन्होंने खाली समय का सदुपयोग करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शुरुआत में उन्होंने घर के आंगन और छत पर कुछ फूलों और पौधों को लगाया। धीरे-धीरे यह शौक उनकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया और आज उनकी बगिया में रंग-बिरंगे फूलों के साथ इंडोर प्लांट भी लगे हुए हैं। उस दौरान सभी ने समय सदुपयोग के लिए बगिया में अपनी मर्जी के पौधे लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात यह रही कि उस समय घर की सब्जी आपूर्ति बगिया से ही संभव हुई। उन्होंने घर में रबर प्लांट, मनी प्लांट, डिफनबेकिया, स्पाइडर प्लांट, गुड़हल, गेंदा, सुदर्शन, एलोवेरा, गुलदाऊदी, कनेर, पाम आदि पौधे लगाए हैं।

सुमन शर्मा ने बताया कि उन्हें पर्यावरण प्रेमी दीपक वशिष्ठ से प्रेरणा मिली। उनके प्रयासों को देखकर उन्होंने भी पौधारोपण व बगिया लगाने का संकल्प लिया। अब वे रोजाना पौधों की देखभाल करती हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब लोग अपनों से दूर हो रहे थे और घरों में खालीपन महसूस कर रहे थे, तब उनकी बगिया ने उन्हें व्यस्त रखा और मानसिक तनाव को भी कम किया। सुबह-शाम पौधों के बीच समय बिताने से मन प्रसन्न रहता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed