फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The full dress rehearsal for the Republic Day celebrations is today.

Mahendragarh-Narnaul News: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल आज

Sat, 24 Jan 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The full dress rehearsal for the Republic Day celebrations is today.
नारनौल। स्थानीय आईटीआई मैदान में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके लिए 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अंतिम अभ्यास में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा वे मार्च पास्ट की सलामी लेंगे व परेड का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन


एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने बताया कि फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान ठीक उसी प्रकार के प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस की टुकड़ियों और एनसीसी कैडेट्स द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की सांस्कृतिक टीमों का ओर से देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली विकासपरक झांकियां होंगी। इन झांकियों के माध्यम से हरियाणा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल सेवाओं और सामाजिक सुधारों को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed