फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The former education minister handed over a check of Rs 11 lakh to the Dumbar Nath Seva Samiti

पूर्व शिक्षा मंत्री ने दुर्बलनाथ सेवा समिति को सौंपा 11 लाख रुपये अनुदान का चेक

Sun, 21 Aug 2022 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
The former education minister handed over a check of Rs 11 lakh to the Dumbar Nath Seva Samiti
मंत्री ओमप्रकाश यादव द्वारा भेजा गया अनुदान को चेक दुर्बलनाथ सेवा समिति को सौंपते हुए पूर्व शिक? - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रविवार को खटीकान स्थित दुर्बल नाथ सेवा समिति के प्रधान मुकेश कुमार और पदाधिकारियों को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव की ओर से भेजे गए 11 लाख रुपये के अनुदान का चेक सौंपा। गत वर्ष दुर्बल नाथ सेवा समिति में आयोजित कार्यक्रम में ओमप्रकाश यादव बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने समिति की मांग पर 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा व दुर्बलनाथ सेवा समिति के प्रधान मुकेश कुमार व समिति के पदाधिकारियों मंत्री ओमप्रकाश अनुदान देने पर आभार प्रकट किया। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि उन्होंने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर के साथ लोहारू के खरखड़ी में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय अनुसंधान केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में मंच सांझा किया था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आने का निमंत्रण दिया तथा उनके मंत्री काल में शुरू हुई कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करने व नई परियोजनाएं शुरू करने का आग्रह किया जिसपर उन्होंने सहमति जताई है। जल्द ही मुख्यमंत्री महेंद्रगढ़ में पहुंचकर विकास का पिटारा खोलेंगे। उन्होंने कहा कि बेशक वे चुनाव हार गए लेकिन महेंद्रगढ़ को विकास में पिछड़ने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर समिति प्रधान मुकेश कुमार, नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, पार्षद सुरेंद्र फौजी, पार्षद प्रतिनिधि हरिराम खन्ना, पूर्व पार्षद नरेंद्र खन्ना, नरेश चौहान, सुल्तान सिंह, अशोक कुमार, अजीत सिंह, संतोष लखी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश बोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed