{"_id":"686185d121b7f6515b09b607","slug":"the-floats-taken-out-in-prabhat-ferry-were-the-center-of-attraction-narnol-news-c-196-1-nnl1003-126506-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में निकाली गई झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में निकाली गई झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
Sun, 29 Jun 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-07प्रभात फेरी के दौरान निकाली गई झांकी के साथ भक्तजन।
नारनौल। शहर की धार्मिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने रविवार मोहल्ला पुरानी सराय से प्रभात फेरी निकाली। श्री जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा के पावन अवसर को लेकर प्रभात फेरी में झांकियां भी निकाली गईं।
मनमोहन शर्मा व मनीष शास्त्री ने प्रभात फेरी के मुख्य यजमान ग्यारसी देवी पत्नी स्व. राजू चौधरी एवं आशु चौधरी व प्रीति को परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवा गीता पाठ के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ किया।
प्रभात फेरी में श्रद्धालु राधा नाम संकीर्तन करते हुए मुख्य यजमान के निवास स्थान पुरानी सराय से श्री जगन्नाथ प्रभु का निशान लेकर प्राचीन हनुमान मंदिर, पुरानी कचहेरी, शनि मंदिर, चांदुवाडा, मनिहारी गली, प्रेस गली,आजाद चौक, मानक चौक, पुल बाजार व सैन चौक होते हुए यजमान के निवास पहुंचे।
विज्ञापन
प्रभात फेरी संगठन के संस्थापक घनश्याम गर्ग ने बताया कि प्रभात फेरी में सोनीपत की मशहूर नागिन बीन पार्टी के कलाकारों ने राधा नाम की स्वर लहरी पर ऐसा समां बांधा की श्रद्धालु झूमने पर विवश हो गए। स्लम एरिया टेलेंट के बच्चों द्वारा राधा कृष्ण, शिव पार्वती एवं दुर्गा मां की झांकियां निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। प्रभात फेरी का जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर ठाकुरजी का पूजन किया। अंत में आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।