फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The first happiness is a healthy body: Dr. Purna Prabha

पहला सुख निरोगी काया है : डॉ. पूर्ण प्रभा

Wed, 18 Dec 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 18 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
The first happiness is a healthy body: Dr. Purna Prabha
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय एड्स पखवाड़ा का समापन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और उचित आहार व्यवहार की अपील की। उन्होंने बताया कि पहला सुख निरोगी काया होता है और नशा व नशीली दवाओं के खिलाफ आवाज उठाने की भी अपील की। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र यादव का कहना है कि नशा दीमक की तरह समाज को खोखला कर रहा है। नशेड़ी को एड्स, कैंसर व तपेदिक जैसे रोग जल्दी होते हैं। रेडक्रॉस प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि महाविद्यालय में एक दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा था। इस दौरान महाविद्यालय स्तर की क्विज कंपटीशन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। एचआईवी /एड्स, कैंसर व तपेदिक जागरूकता रैली निकाली गई। सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को रेड रिबन लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed