{"_id":"5f74cf728ebc3e9bfd3f7b04","slug":"the-first-cutoff-list-will-be-released-today-in-colleges-narnol-news-rtk5760908162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेजों में आज जारी होगी पहली कटऑफ लिस्ट, विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेजों में आज जारी होगी पहली कटऑफ लिस्ट, विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
जिलेभर के राजकीय कॉलेजों में आवेदन के बाद अब विद्यार्थियों की नजर वीरवार को जारी होने वाली पहली मेरिट लिस्ट पर रहेगी। राजकीय महाविद्यालयों में कुल सीटों के मुकाबले दोगुने आवेदन आए हैं। विद्यार्थी भी टकटकी लगाए बैठे हैं कि मेरिट लिस्ट में उनका नाम हो। कुल सीटों के मुकाबले दोगुने आवेदन आने के बाद कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की कम ही संभावनाएं हैं। इससे विद्यार्थियों की परेशानी भी बढ़ेगी। मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से कॉलेज अलॉट व फीस भरने के बारे में सूचना आयेगी। इस बार विद्यार्थियों को कॉलेज में लिस्ट देखने के लिए नहीं आना पड़ेगा। सभी सुविधाएं आवेदन के समय दिए गये मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी। उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ही अपनी आईडी व पासवर्ड भरकर ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। पहली मेरिट लिस्ट में विद्यार्थी का नाम आने पर 5 अक्टूबर तक फीस जमा करवानी होगी।
निर्धारित सीटों से कई गुणा अधिक आवेदन
राजकीय कॉलेजों में कुल सीटों के मुकाबले दोगुने आवेदन आए हैं। पीजी कॉलेज नारनौल में 1500 सीटों के लिए 4255 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया। वहीं महिला कॉलेज में 1200 सीटों के लिए 1948 छात्राओं ने आवेदन किया है। इस बार बीए व नॉन मेडिकल की ओर विद्यार्थियों का ज्यादा रुझान है। दोनों कॉलेजों में नॉन मेडिकल में दाखिले के लिए तीन गुणा से ज्यादा आवेदन आये हैं। जबकि, बीए के लिए ढाई गुणा ज्यादा आवेदन आये है। एक ही विद्यार्थी द्वारा तीन कॉलेजों में अप्लाई करने से भी आवेदन की संख्या अधिक हुई है। पहली कटऑफ लिस्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकती है। लेकिन इस बार कॉलेजों में मेरिट हाई होने की उम्मीद है।
एसएमएस से मिलेगी विद्यार्थियों को जानकारी
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की गई है। विद्यार्थी को दाखिले के लिए कॉलेज में आने की जरूरत नहीं होगी। विद्यार्थी के पास मेरिट लिस्ट में आने पर उसके मोबाइल पर एसएमएस आयेगा। इसके बाद विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर आईडी पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। जिसमें पेफीस का ऑपशन आयेगा। जिस पर क्लिक कर विद्यार्थी को फीस भरनी होगी। पहली लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 5 अक्टूबर तक फीस भरनी होगी।