{"_id":"68b492f695a590b47c026238","slug":"the-field-was-filled-with-water-due-to-the-breaking-of-the-drain-wall-the-crop-was-ruined-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129059-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नाले की दीवार टूटने से खेत में भरा पानी, फसल हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नाले की दीवार टूटने से खेत में भरा पानी, फसल हुई खराब
Sun, 31 Aug 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18 पृथ्वीपुरा गांव में नाला टूटने से खेत में घुसा गंदा पानी।संवाद
मंडी अटेली। खंड के गांव पृथ्वीपुरा में जलनिकासी के लिए बनाए गए नाले की दीवार टूटने से खेत में पानी भर गया जिससे बाजरे की फसल भी बर्बाद हो गई। किसानों को अगली फसल की भी बिजाई से वंचित होना पड़ रहा है।
किसान अमर सिंह डीपी व पूर्व सरपंच मोहनलाल, पूर्व चेयरमैन सुमेर सिंह ने बताया कि गांव की आबादी लगभग 2500 से अधिक है। जिसका गंदा पानी गोचर भूमि में बनें जोहड़ में जाता है, लेकिन फिसले तीन महीने से मुख्य नाले की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
ऐसे हालात में बाजरे की फसल में पानी भर गया है। इसके चलते एक एकड़ कृषि भूमि की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो गई। साथ में अगली फसल की बिजाई से भी वंचित होना पड़ेगा। पानी से दुर्गंध आ रही है।
विज्ञापन
वर्जन:
खेतों में पानी भरने से नुकसान हुआ है। बारिश के कारण नाले की टूटी दीवार का निर्माण नहीं किया जा रहा है। बारिश रुकने के बाद समय रहते नाले को दुरुस्त किया जाएगा। जबकि किसान के खेत में जमा पानी को भी निकाला जाएगा। -अनिता देवी, सरपंच पृथ्वीपुरा।