{"_id":"656b7248061bbd0472093712","slug":"the-family-had-gone-to-delhi-cash-and-jewelery-stolen-from-the-house-narnol-news-c-203-1-sroh1011-5580-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: परिवार गया था दिल्ली, मकान से नकदी व आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: परिवार गया था दिल्ली, मकान से नकदी व आभूषण चोरी
Sat, 02 Dec 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
कनीना। गांव ककराला में चोर एक मकान के ताले तोड़कर 70 हजार रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। कनीना शहर पुलिस को दी शिकायत में ककराला निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि दीपावली पर वह अपने परिवार के साथ ककराला में पूजन करने के बाद दिल्ली आवास पर चले गए थे।
शुक्रवार की रात को उसके छोटे भाई ने फोन पर सूचना देकर उसे बताया कि उसके मकान के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। घर आकर देखा तो सोने-चांदी के जेवरात समेत 70 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। कनीना शहर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।