फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The falling temperatures have boosted the warm clothing business.

Mahendragarh-Narnaul News: गिरते तापमान ने बढ़ाया गर्म कपड़ों का कारोबार

Tue, 13 Jan 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The falling temperatures have boosted the warm clothing business.
फोटो संख्या:66 दुकान में स्वेटर खरीदती महिलाएं। संवाद
महेंद्रगढ़। आठ दिनों से क्षेत्र में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका सीधा प्रभाव गर्म कपड़ों के कारोबार पर देखने को मिल रहा है। तापमान में आई गिरावट के चलते गर्म कपड़ों की खरीदारी में तेजी आई है।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में शॉल, स्वेटर, जैकेट, गर्म ट्रैक सूट, मफलर, हुड्डी की मांग अधिक हो गई है। सुबह से लेकर देर शाम तक कपड़ा बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

राजेश भारद्वाज, बजरंग, पवन, प्रवीन, अशोक सिंगला ने बताया कि बीते आठ दिन में गर्म कपड़ों की बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वटेर व जैकेट 400 से लेकर 2000 रुपये तक बिक रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारी पहले से ही अतिरिक्त स्टॉक मंगवाने में जुट गए हैं, ताकि आने वाले दिनों में किसी प्रकार की कमी न हो। सिनेमा रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, परशुराम चौक, बस स्टैंड के पास गर्म कपड़ों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार शॉल और हुड्डी की मांग पिछले साल की तुलना में अधिक है।

बुजुर्ग और महिलाएं ऊनी शॉल और मोटे स्वेटर को प्राथमिकता दे रही हैं। उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने की संभावना को देखते हुए पहले ही ऊनी वस्त्रों का अतिरिक्त स्टॉक मंगवा लिया था। अगर मौसम इसी तरह ठंडा रहा तो आने वाले दिनों में बिक्री और भी बढ़ सकती है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस सीजन में गर्म कपड़ों का कारोबार अच्छा रहेगा और पिछले साल की तुलना में बेहतर मुनाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed