फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The exercise of enrolling children deprived of education in schools has started

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षा से वंचित बच्चों के स्कूल में नामांकन की कवायद शुरू

Sun, 28 Apr 2024 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
The exercise of enrolling children deprived of education in schools has started
मंडी अटेली। आओ बच्चों चलें स्कूल साक्षरता अभियान के अंतर्गत पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली की टीम ने शिक्षा से वंचित बच्चों के स्कूल में नामांकन के लिए एक कवायद शुरू की है। पीएमश्री स्कूल में नामांकन हेतु जनसमुदाय का रुझान निरंतर बढ़ रहा है। इस कार्य के लिए पीएमश्री स्कूल प्राचार्य कुसुमलता यादव के दिशा निर्देशन में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सीएस वर्मा के प्रतिनिधित्व में प्रवक्ता रंजनकौर, राजेश कुमार, पूजा यादव एवं वसुंधरा की पांच सदस्यीय अध्यापकों की टीम का गठन किया गया है जो कस्बे की झुग्गी बस्ती, गाड़िया लुहार तथा प्रवासी मजदूरों की बस्तियों में जाकर शिक्षा से वंचित बच्चों की तलाश कर उन्हें स्कूल में नामांकन हेतु प्रेरित करेगी। आओ बच्चों चलें स्कूल कार्यक्रम के दौरान पीएमश्री स्कूल की टीम ने फ्लाईओवर के साथ लगती झुग्गी बस्ती और गाड़िया लुहार बस्ती में अभिभावकों से मिलकर बच्चों का स्कूल में नामांकन करवाया। शनिवार को पीएमश्री टीम ने शिक्षा से वंचित पांच साल से अधिक आयु के 13 अन्य बच्चों तथा उनके अभिभावकों से संपर्क किया। स्कूल टीम ने केंद्रीय सरकार की ओर से नियोजित पीएमश्री योजना के अंतर्गत बच्चों को स्कूल में मिलने वाली विशेष सुविधाओं और नए तकनीकी विषयों व व्यवसायिक कोर्सों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed