फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The EO of the city council sent people sitting in the open to the night shelter

नगर परिषद की ईओ ने ठंड में खुले में बैठे लोगों को रैन बसेरे में भेजा

Fri, 31 Dec 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The EO of the city council sent people sitting in the open to the night shelter
नारनौल रेलवे स्टेशन पर खुले में बैठे लोगों से बातचीत करतीं ईओ सुमनलता। संवाद - फोटो : Narnol
नगर परिषद की ईओ सुमन लता ने वीरवार की रात में शहर का दौरा किया। रात्रि के समय ईओ ने महावीर चौक पर खुले में सो रहे 10 से 11 लोगों को रैन बसेरे में पहुंचाया। उन्होंने रैन बसेरों को भी चेक किया। वहां की सुविधाओं को जायजा लिया। ईओ ने कहा कि नगर परिषद ने दोनों रैन बसेरोें में लगभग 70 से 80 बेड की व्यवस्था की है। रैन बसेरे के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा शहर के मुख्य चौराहों पर साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिन पर रैन बसेरे का पता तथा मोबाइल नंबर लिखा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार की रात को ईओ सुमन लता ने शहर का निरीक्षण किया। ईओ साढ़े 9 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहां पर बैठे लोगों से बातचीत की, लेकिन वे सभी गाड़ियों का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद बस स्टैंड तथा शहर के मुख्य चौराहों का भी निरीक्षण किया। लगभग दस बजे महावीर चौक पर पहुंची तो वहां पर 10-11 लोग बैठे हुए थे। इनमें एक आदमी, दो महिलाएं तथा आठ बच्चे थे। छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार रात काट रहा था। जब ईओ ने उनसे पूछा तो उन्होंने अपने आप को राजस्थान के भीलवाड़ा का बताया और सुबह अपने घर जाने की बात कही। ईओ ने एक ऑटो कर उन्हें बस स्टैंड के पास बनाए रैन बसेेरे में पहुंचाया। ईओ ने कहा कि रैन बसेरों में बिस्तरों की कोई कमी नहीं है। बस स्टैंड तथा सिविल अस्पताल में दो जगहों पर रैन बसेरे बनाए गए हैं। बस स्टैंड के पास रैन बसेरे में 30 तथा सिविल अस्पताल के पास स्थित रैन बसेरे में 40 बिस्तर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा महिलाओं के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed