{"_id":"68a365ef4b75ca12730d0bbc","slug":"the-entire-state-is-ashamed-of-manisha-murder-case-the-state-government-should-wake-up-from-its-slumber-rajkumar-khatod-narnol-news-c-196-1-nnl1005-128483-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा हत्याकांड से पूरा प्रदेश शर्मिंदा, प्रदेश सरकार नींद से जागे : राजकुमार खातोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा हत्याकांड से पूरा प्रदेश शर्मिंदा, प्रदेश सरकार नींद से जागे : राजकुमार खातोद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने कहा कि प्रदेश में पिछले नौ महीने से कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। जब कोई पत्रकार साथी लचर कानून के बारे में सवाल पूछता है मुख्यमंत्री हंसकर फिल्मी डायलॉग बोलकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। उन्होंने कहा कि मनीषा हत्याकांड की घटना से पूरा प्रदेश शर्मिंदा है। आज पूरा प्रदेश मनीषा को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार नींद में सोई हुई है।
कई दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। प्रदेश के सीएम को बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी देने की बजाय दोषियों को पकड़ने पर जोर देना चाहिए। जिला प्रवक्ता विजय छिलरो ने बताया कि मनीषा हत्याकांड के विरोध में पूरे प्रदेश में सामाजिक संगठनों द्वारा धरना व प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लेकिन नायब सरकार घमंड में चूर है।