फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The entire primary staff and even retired teachers are on duty during the examinations.

Mahendragarh-Narnaul News: परीक्षाओं में पूरा प्राइमरी स्टाफ कहीं रिटायर शिक्षक भी ड्यूटी पर

Tue, 24 Feb 2026 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The entire primary staff and even retired teachers are on duty during the examinations.
23jjrp13- सिलानी गांव के राजकीय स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं के बैग लेकर जाते कर्मचारी। स्रोत-विभा - फोटो : samvad
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में अधिकतर केंद्रों पर जेबीटी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे जेबीटी शिक्षकों की ड्यूटी भी बोर्ड परीक्षाओं में लगा दी गई है।
विज्ञापन

बोर्ड की तरफ से कई प्राइमरी स्कूलों में पूरे स्टाफ की ड्यूटी ही बोर्ड परीक्षाओं में लगा दी गई। सवाल यह है कि 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक अपनी सेवानिवृत्ति के बाद बोर्ड ड्यूटी कैसे देंगे। हालांकि ऐसे मामले शिक्षा विभाग के संज्ञान में आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देकर प्राइमरी स्कूलों से 50 प्रतिशत जेबीटी शिक्षक को रिलीव नहीं करने और 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों की ड्यूटी भी बोर्ड परीक्षाओं में नहीं लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि आने वाले दिनों में प्राइमरी कक्षाओं की भी वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। परीक्षाएं लेने के लिए भी स्टाफ की आवश्यकता रहेगी लेकिन कई प्राइमरी स्कूलों में बोर्ड ने पूरे स्कूल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी थी। इस कारण परीक्षाएं लेने में परेशानी आती।

52 से बढ़कर 53 हुए परीक्षा केंद्र
हरियाणा बोर्ड ने पहले जिले में 52 परीक्षा केंद्र बनाए थे जिसे बढ़ाकर 53 कर दिया गया है। इसमें बीकेडी साल्हावास को नया केंद्र बनाया है। जिले में लगभग 20 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे जिसमें 10461 सरकारी स्कूलों से हैं। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 से 3:30 तक है। जिले में कुल 6 उड़नदस्ते गठित किए गए हैं।

केंद्र अधीक्षकों को बैग किए गए वितरित
सोमवार को सिलानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों में बैग वितरित किए गए। इसमें परीक्षाओं को लेकर संबंधित स्टेशनरी सहित परीक्षा केंद्र में बच्चों की जानकारी सहित अन्य विवरण दिया होता है। सोमवार को परीक्षा केंद्र अधीक्षक अपने-अपने बैग लेने पहुंचे। यहां जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने उनको नकल मुक्त परीक्षा कराने का आह्वान किया।


वर्जन
बोर्ड परीक्षाओं के चलते सिलानी स्कूल में बैग वितरित कर दिए गए हैं। सेंटर 52 से बढ़कर 53 हो गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी और प्राइमरी स्कूल से 50 प्रतिशत से ज्यादा स्टाफ नहीं हटाया जाएगा क्योंकि वहां भी वार्षिक परीक्षाएं आयोजित होनी है।
रतिंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed