फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The employees have decided to go on an indefinite strike.

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों ने लिया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय

Thu, 08 Jan 2026 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The employees have decided to go on an indefinite strike.
फोटो नंबर-07मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नप सफाई कर्मचारी।
नारनौल। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। कर्मचारियों ने बताया कि अब हड़ताल अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगी। जिला प्रधान राहुल सरवन ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग वर्ष 2017 से 2023 तक के छह वर्षों का बकाया एरियर भुगतान है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। जिला प्रधान राहुल सरवन ने बताया कि 8 अगस्त 2025 को नगर प्रशासन की चेयरपर्सन कमलेश सैनी एवं अन्य अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की बैठक हुई थी।
विज्ञापन

उस दौरान आश्वासन दिया गया था कि 15 दिनों के भीतर एरियर राशि कर्मचारियों के खातों में डाल दी जाएगी लेकिन लगभग पांच महीने बीत जाने के बावजूद भी आज तक एरियर का भुगतान नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों में भारी रोष और नाराजगी बनी हुई ह, जिसके चलते हड़ताल का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे के बाद नगर प्रशासन और कर्मचारियों के बीच एक बार फिर बातचीत हुई, लेकिन किसी भी प्रकार का ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि जब तक सम्मानजनक वेतन के साथ बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र सांगलिया, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार यादव सहित महावीर प्रसाद, रमेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, विक्रांत, निरंजन प्रताप सिंह, भीम सिंह, राजेश, मनोज, आशु, अमित, विजय व अनीता सहित समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed