फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The eligible should get the benefit of welfare scheme: MLA Kanwar

कल्याणकारी योजना का लाभ पात्रों को मिले : विधायक कंवर

Mon, 25 Aug 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The eligible should get the benefit of welfare scheme: MLA Kanwar
फोटो संख्या:-55 सतनाली जमुवाय माता मंदिर के पास हाल में भाजपा कार्यक्रताओं को संबो​​​​धित करते
सतनाली। रविवार को सतनाली मंडल की कार्यकारिणी की बैठक जमवाय माता मंदिर के पास हुई। मुख्य वक्ता विधायक कंवर सिंह यादव, जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, जिला महामंत्री किशन लाल, यगदत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ पात्रों को मिले। सरकार ने गरीबों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं धरातल पर उतारा है।
जिला महामंत्री योगेश शास्त्री ने पंच परिवर्तन व सेवा पखवाड़ा पर अपने विचार रखते हुए कहा कि पंच परिवर्तन में पांच आयाम शामिल किए गए हैं। स्व का बोध अर्थात स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण,सामाजिक समरसता कुटुम्ब प्रबोधन। पंच परिवर्तन कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री किशन लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम के द्वारा देशवासियों को कहा कि पिछले कुछ समय में पूरा देश, खेल, विज्ञान और संस्कृति को लेकर बहुत कुछ ऐसा हुआ है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर गुजरता है। यगदत्त शर्मा ने बताया कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाना ही पार्टी की प्राथमिकता है। जिससे बूथ स्तर तक संगठनात्मक कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सतनाली मंडल अध्यक्ष रवि जड़वा, भागीरथ शेखावत, दीवान सिंह शेखावत, भगत सिंह, अनिल पहलवान, सुरेंद्र सिंह, सुखेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच जवाहर नगर धर्मवीर सिंह आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed