फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The eighth station of the district, Mahendragarh City, will start this week, Sadar police station will shift

जिले का आठवां थाना महेंद्रगढ़ सिटी इसी सप्ताह होगा शुरू, सदर थाना जाएगा पाली

Mon, 05 Oct 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The eighth station of the district, Mahendragarh City, will start this week, Sadar police station will shift
अपराध पर शिकंजा कसने के लिए अब क्षेत्र में पुलिस बल बढ़ाया जाएगा। महेंद्रगढ़ में शहर तथा सिटी थाना अलग-अलग बनाए जाएंगे। सदर थाना गांव पाली में अस्थायी भवन में शुरू किया जाएगा। इसी सप्ताह पाली की जयरामदास धर्मशाला में यह थाना शुरू होगा। सोमवार को एसपी चंद्रमोहन ने प्रस्तावित थाने का मुआयना किया। उन्होंने यहां बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अजयवीर को जल्द से जल्द सामान और फर्नीचर धर्मशाला में शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ सिटी थाना, सदर थाना अलग-अलग बनाए जाने की प्रक्रिया करीब एक वर्ष पहले पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने शुरू की थी। उनके ट्रांसफर के बाद यह फाइल ठंडे बस्ते में चली गई। एसपी दीपक सहारण, सुलोचना गजराज के समय इस पर कोई फैसला नहीं हो सका। चंद्रमोहन के दोबारा से एसपी बनकर आने के बाद सिटी थाना बनाए जाने की प्रक्रिया दोबारा से शुरू हुई। नए थाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। सदर थाने के अंतगर्त 65 गांव आएंगे। सिटी थाना के अंतगर्त नगर पालिका का एरिया तथा आसपास के 8 गांव आएंगे। सदर थाने को इसी सप्ताह गांव पाली की जयराम धर्मशाला शुरू किया जाएगा। महेंद्रगढ़ सिटी चौकी पहले की तरह वहीं बनी रहेगी। सोमवार को पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने गांव पाली जाकर थाने के अस्थायी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी को जल्द से जल्द सामान शिफ्ट करवाने के आदेश भी दिए। अब थाने अलग-अलग होने पर अतिरिक्त पुलिस बल, संसाधन उपलब्ध होगा। जिसके बाद अपराध पर शिकंजा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

थाने में सुनीं लोगों की समस्याएं
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने सोमवार को महेंद्रगढ़ सदर थाने में 11 लोगों की समस्या सुनीं। शिकायतों का मौके पर ही निवारण भी किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में क्राइम को नहीं पनपने दिया जाएगा। पुलिस कर्मचारियों का नैतिक कर्त्तव्य कि वो जनता से अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्या को अच्छे ढंग से सुने। उनका समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना के अंतर्गत शामिल होंगे आठ गांव
महेंद्रगढ़ शहर में बनाए जाने वाले सिटी थाने के नीचे आठ गांव जोड़े गए हैं। पुलिस प्रशासन शहर से पांच किलोमीटर दूरी वाले गांवों को सिटी थाने के अंतर्गत रखा है। फिलहाल जाटवास, पाएगा, खायरा, रिवासा, माजरा खुर्द, भगडाना, बुचौली तथा डुलाना को शामिल किया जा रहा है। पहले ये गांव सदर थाने के अंतर्गत आते थे।
सदर थाने के अंतर्गत ये गांव होंगे शामिल
गांव पाली में बनाए जा रहे अस्थायी सदर थाने के अंतर्गत आदलपुर, आकोदा, आनावास, बचीनी, बलायचा, बसई, बेरी, भुरजट, बुचावास, बुडीन, बैरावास, छाजियावास, देवनगर (चामधेड़ा), चीतलांग, डेरोली अहीर, देवास, देवराली, धौली, दूलोठ, गडानिया, गढ़ी, गागड़वास, गुलावला, जांजड़ियावास, जांट, जासावास, झगड़ौली, झूक, जोनावास, केमला, खातीवास, खातोद, खेड़ा, खेड़की, खैरोली, कोथल कलां, कोथल खुर्द, खुडाना, कुकसी, कुराहवटा, खातोदड़ा, लावन, माजरा कलां, मेघवास, नानकवास, नांगल हरनाथ, नांगल सिरोही, भांडोर नीची, निहालावास, निंभी, निंभेहड़ा, पहाड़वास, पल, पाली, पाल, पालड़ी पनिहारा, पाथेड़ा, राठीवास, सीगड़ा, सीगड़ी, सिसोठ, सुरजनवास, ऊंची भांडोर, उष्मापुर गांवों को शामिल किया गया है। इसका नोटिफिकेशन सरकार की ओर से जारी किया गया है।

वर्जन
महेंद्रगढ़ सदर थाने को अस्थायी तौर पर गांव पाली में एक धर्मशला के अंदर शिफ्ट किया जा रहा है। सदर थाने वाले भवन में सिटी थाना बनाया जाएगा। इसी सप्ताह पाली थाने का शुभारंभ किया जाएगा। प्रस्तावित भवन का निरीक्षण किया है। सामान शिफ्ट करने के आदेश भी दिए हैं।
चंद्रमोहन, पुलिस अधीक्षक, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed