फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The driver was assaulted after stopping a roadways bus and was not given way when the vehicle was moved forward.

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज बस रोककर चालक से की मारपीट, साइड नहीं दी तो गाड़ी आगे लगाई

Tue, 25 Nov 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 25 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The driver was assaulted after stopping a roadways bus and was not given way when the vehicle was moved forward.
फोटो संख्या:67- कनीना बस स्टैंड पर खडी रोडवेज बस--स्रोत कस्बावासी - फोटो : आरोग्य मेले में बुजुर्ग की जांच करते डॉक्टर पवन।
कनीना। कनीना मंडी में रविवार को नारनौल से कनीना जा रही रोडवेज बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नारनौल डिपो में कार्यरत चालक महेश कुमार की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

चालक ने शिकायत बताया कि 23 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे वह बस को नारनौल से कनीना की ओर लेकर आ रहा था। जब बस कनीना मंडी गेट के पास पहुंची तो बोलेरो सवारों को बस से साइड न मिलने पर बस को जबरन रुकवा दिया।
विज्ञापन

बोलेरो में सवार एक युवक ने चालक की खिड़की से उसका गला पकड़ कर थप्पड़ मारे और बस में चढ़कर उसे नीचे खींच लिया। नीचे आते ही युवक, एक महिला व अन्य व्यक्ति ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंचे बस परिचालक गांव कोटिया निवासी महेश कुमार के साथ भी हाथापाई की गई जिससे उन्हें चोटें आईं। इन लोगों ने फोन कर 5-7 और लोगों को बुलाया व चालक को जान से मारने की धमकी दी।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के निर्देश पर घायल चालक बस स्टैंड लाया गया और फिर प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कनीना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें आगे जांच के लिए महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया।

-----------
वर्जन....
रोडवेज कर्मचारी की शिकायत के आधार पर इस मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच कर इस मामले का पता लगाया जाएगा। जांच के उपरांत ही इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -निरीक्षक संदीप, प्रभारी शहर थाना कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed