फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The dream of a green earth, our city should be green

Mahendragarh-Narnaul News: हरित वसुंधरा का सपना, हरा-भरा हो शहर अपना

Thu, 19 Feb 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The dream of a green earth, our city should be green
फोटो नंबर- 20हर्ष सैनी, प्रधान, हरित वसुंधरा आधार समिति नारनौल।
नारनौल। प्रदूषण रहित और हरियाली युक्त क्षेत्र के निर्माण के लिए सात साल पहले सात दोस्तों ने मिलकर एक मुहिम के साथ हरित वसुंधरा आधार समिति की स्थापना की थी। यह समिति पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार काम करते हुए आज एक कारवां का रूप ले चुकी है।
विज्ञापन

अप्रैल 2019 में सात दोस्तों जय दयाल सिंह, राजेश सैनी, हर्ष सैनी, हरीश यादव, उमेश सैनी, श्रीकांत और सुरेश सैनी द्वारा स्थापित समिति ने सिर्फ 14 सदस्यों के साथ शुरुआत की थी। समिति के सदस्यों की संख्या 14 से बढ़कर 51 हो गई है जो पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मजबूत टीम बनकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

सात सालों में समिति की ओर से स्वर्ग आश्रम, श्मशान भूमि, स्टेडियम, टीबी अस्पताल, कॉलेज, स्कूल व पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के करीब 8 हजार पौधे लगा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून के दौरान समिति की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया जाता है, साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जाते है। वहीं शादी-विवाह, बच्चे के जन्म, जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर व बुजुर्गों की याद में भी पौधे लगाए जाते हैं और ट्री गार्ड पर नेमप्लेट से चिह्नित किया जाता है।
समिति की ओर से थाली बैंक भी शुरू किया गया है जिसके लोगों को समिति निशुल्क स्टील की थाली उपलब्ध करवाई जाती है। इसका उद्देश्य पर्यावरण के लिए हानिकारक प्लास्टिक के उपयोग को कम करना है।
बॉक्स
समिति की ओर से जो पेड़ लगाए जाते हैं, बड़े होने तक नियमित रूप से उनकी देखभाल की जाती है। बच्चे के जन्म पर लगाए गए पेड में कुछ साल बाद जब वही बच्चा पानी देता है और उसकी देखभाल करता है तो एक सुखद अहसास की अनुभुति होती है। -सुरेश सैनी, सचिव, हरित वसुंधरा आधार समिति, नारनौल

बॉक्स
प्रदूषण रहित व स्वस्थ्य वातावरण के लिए पौधों का संरक्षण महत्वपूर्ण है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा सकें और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सकें। -हर्ष सैनी, प्रधान, हरित वसुंधरा आधार समिति, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed