फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The dharna has been going on for 14 days in protest against the contract

Mahendragarh-Narnaul News: ठेके के विरोध में 14 दिनों से चल रहा धरना

Sat, 19 Jul 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 19 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The dharna has been going on for 14 days in protest against the contract
फोटो 18शराब के ठेके विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे हुए।संवाद
मंडी अटेली। धनौंदा रोड से शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग अब भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

धरना शुक्रवार को 14 वें दिन भी जारी रहा। इसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। शराब का ठेका अभी तक नहीं हटाया गया। इससे लोगों में सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारी अब आंदोलन को तेज करने की तैयारी में हैं। धरने पर बैठे लोगों ने कहा, प्रशासन ने अगर जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसके लिए शहरवासियों को जोड़ने की मुहिम तेज की गई है। प्रदर्शनकारी शहर की मुख्य सड़कों पर बैनर लेकर मार्च भी करेंगे। धरना स्थल पर शाम को लगातार बैठकें हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा, जब तक शराब का ठेका नहीं हटेगा, वे धरने से नहीं हटेंगे। शहर के सभी वार्ड पार्षद, नगर परिषद अध्यक्ष और सामाजिक संगठन इस ठेके का विरोध कर रहे हैं। पार्षदों ने कहा रिहायशी इलाके में शराब का ठेका खोलना गलत है। ऐसे ठेके बस्ती से बाहर होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed