{"_id":"696567f9c349085b03017256","slug":"the-deputy-commissioner-inspected-the-night-shelters-and-issued-instructions-to-arrange-for-hot-water-and-beds-narnol-news-c-195-1-nnl1001-130531-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डीसी ने रैन बसेरों का लिया जायजा, गर्म पानी व बैड की व्यवस्था करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डीसी ने रैन बसेरों का लिया जायजा, गर्म पानी व बैड की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
12jjrp26- नए बस अड्डे पर स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण करते डीसी व अन्य अधिकारी। स्रोत-प्रचार व
झज्जर। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सोमवार को रेडक्रॉस की तरफ से संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आगुंतकों के ठहरने की सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
अमर उजाला ने रैन बसेरों में सुविधाओं की कमी को उजागर किया था। रैन बसेरों में केवल रजाई और गद्दों के अलावा कोई सुविधा नहीं मिली। इस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए रेडक्रॉस कार्यालय और नए बस अड्डे पर बने रैन बसेरों का दौरा किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरा में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और साफ-सफाई व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नया बस स्टैंड परिसर में स्थापित रैन बसेरे का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रैन बसेरों की लोकेशन की जानकारी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करें। सूचना सार्वजनिक नहीं होने के कारण लोग यहां नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने रैन बसेरों में पीने व नहाने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए।
डीसी ने रेडक्रॉस कर्मियों को गुरुग्राम रोड पर फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को भी कंबल बंटवाने के निर्देश दिए।