{"_id":"617d8bbcfc43ae29d73042cf","slug":"the-department-forgot-to-excavate-and-build-the-road-from-fort-road-to-cia-mor-narnol-news-rtk628600655","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला रोड से सीआईए मोड की सड़क की खुदाई कर निर्माण करना भूला विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला रोड से सीआईए मोड की सड़क की खुदाई कर निर्माण करना भूला विभाग
विज्ञापन
टूटी सड़क ।
- फोटो : Narnol
नारनौल। महिला थाने से किला रोड तक के टूटा सड़क मार्ग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोगों को आखिर कब तक इस टूटी सड़क से निजात मिल पाएगी। यह न ही जनप्रतिनिधियों को बल्कि अधिकारियों को भी जानकारी नहीं है कि कब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, क्योंकि महिला थाने से किला रोड तक सीवरेज लाइन डालने का कार्य पूरा हुए दो माह से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
कुछ दिन पूर्व नगर परिषद द्वारा पहले किला रोड से सीआईए मोड़ तक की सड़क के निर्माण के लिए खुदाई की गई थी लेकिन विभाग खुदाई करके निर्माण करना भूल गया है। इसका खामियाजा कहीं न कहीं स्थानीय लोगों व दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि सड़क की खुदाई करने से सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। इस कारण यहां से लोगों का आना-जाना कम हो गया है। इससे उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
बता दें कि करीब 3-4 माह पूर्व जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस लाइन से किला रोड तक सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था। बारिश का मौसम होने के कारण यह कार्य काफी धीमी गति से चला। अगस्त-सितंबर माह में ही कार्य पूर्ण किया गया है। इस प्रकार कार्य पूर्ण हुए एक माह से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जबकि महिला थाना से किला रोड शहर की मुख्य सड़क में से एक है, क्योंकि इस सड़क पर महिला थाना, शहर थाना, अनाज मंडी, लोहा मंडी, नागरिक अस्पताल, टीबी अस्पताल, महिला कॉलेज व कन्या विद्यालय आदि संस्थान पड़ते हैं। इस कारण इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क टूटी होने के कारण लोगों का आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। शहरवासियों ने अनेक बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क मार्ग का जल्द निर्माण करवाने की गुहार लगा चुके हैं। यहीं नहीं उक्त समस्या को लेकर मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एसके मित्तल भी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण कार्य के निर्देश दे चुके हैं। मगर अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
- प्रथम चरण में किला रोड से नागरिक अस्पताल की सड़क का होगा निर्माण
प्रथम चरण में किला रोड से नागरिक अस्पताल की सड़क का निर्माण किया जाएगा क्योंकि उक्त मार्ग का बजट पास होने के साथ टेंडर भी जारी हो चुका है। लोगों की बार-बार मांग व मानव आयोग के अध्यक्ष के दौरे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने किला रोड से नागरिक अस्पताल तक की सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। सड़क निर्माण के दौरान वाहनों का आवागमन सुचारु रहे तथा लोगों को परेशानी न हो इसके लिए किला रोड से सीआईए मोड़ तक की सड़क की खुदाई करवाई गई थी लेकिन खुदाई के 15-20 दिन बाद भी कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है। इससे स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है।
- स्थानीय लोग दो बार लगा चुके है जाम
किला रोड से सीआईए मोड़ तक की खुदाई कर छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों को अधिक परेशानी हो रही है, क्योंकि खुदाई करने के बाद से मार्ग दुकानों से काफी नीचे हो गया है। वहीं मार्ग भी उबड़-खाबड़ हो गया है। इस कारण स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जाम लगाया था। मगर निर्माण कार्य शुरू करने की बजाय पुलिस ने जाम लगाने वालों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया था। इससे पूर्व बहरोड चौक पर भी लोग जाम लगा चुके है, लेकिन कार्य शुरू करने की बजाय अधिकारी लोगों को आश्वासन पर आश्वासन दे रहे है।
- वर्जन
किला रोड से नागरिक अस्पताल तक की सड़क निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया है। ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -सुमनलता, ईओ नगर परिषद नारनौल।