फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The demand for four lane construction of 40 kilometer long road reached the cabinet minister's court.

Mahendragarh-Narnaul News: 40 किलोमीटर लंबे सड़क के फोरलेन निर्माण की मांग कैबिनेट मंत्री के दरबार में पहुंची

Thu, 01 Aug 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
The demand for four lane construction of 40 kilometer long road reached the cabinet minister's court.
फोटो संख्या:51- महेंद्रगढ़ से वाया बवानिया, भोजावास को जाने का सड़क मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले सात सालों निर्माण की बाट जोह रहे महेंद्रगढ़ से कुंड जाने वाले मार्ग के फोरलेने की उम्मीद जगी है। बुधवार को क्षेत्र के सामाजिक संगठनों व ग्राम पंचायतों की ओर से लोक निर्माण (भवन एवं मार्ग) मंत्री डॉ. बनवारीलाल के बावल आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी महेंद्रगढ़ बाइपास व महेंद्रगढ़ से वाया बवानियां भोजावास होते हुए रेवाड़ी जिले के कुंड तक जाने वाले सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 22 जुलाई को लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा था। हालांकि रेवाड़ी जिले के गांव कुंड से निर्माण शुरू हो चुका है, लेकिन जिम्मेदारों का कहना है कि यह मार्ग कुछ ही किलोमीटर तक बनेगा।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के सामाजिक धार्मिक संगठनों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने समाजसेवी रामनिवास पाटोदा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर इसे मार्ग को महेंद्रगढ़ तक फोरलेन बनाने की मांग उठाई। डॉ. बनवारीलाल के समक्ष रखे अपने पक्ष में लोगों ने बताया कि दो जिलों की चार विधान सभाओं की 50 से अधिक गांवों की आबादी को जोड़ने वाला मार्ग लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं होगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस मार्ग के फोरलेन को लेकर सर्वे कराया जाएगा। इस मार्ग को 18 चौड़ाई से बढ़ाकर 25 फीट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों को जोड़ता है यह मार्ग, अब हो चुका है बदहाल
सात साल पहले बना यह मार्ग महेंद्रगढ़ से वाया डुलाना, मेघनवास चौक, खेड़ा, बवानियां, सुंदरह, भोजवास, गोमला, नांगल मोहनपुर, भैरू का बास, कुंड सहित 50 गांवों के ग्रामीणों के आवागमन के लिए सुगम है। इसकी लंबाई 40 किलोमीटर है। अब यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त चुका है। 50 गांवों की करीब तीन लाख की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है।

फोरलेन बनने से यह मिलेगा लाभ
लोगों ने मंत्री को बताया कि फोरलेन बनने से महेंद्रगढ़ शहर पूर्व दिशा से भी राजस्थान का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। इस मार्ग का 152डी, राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर कुंड के पास, कैंटर डिपो राजस्थान राज्य के काठूवास तथा मनेठी में बनने वाले एम्स से सीधा जुड़ाव हो जाएगा दशकों से पिछड़ेपन का दंश झेल रहे महेंद्रगढ़ जिले के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा। इस मार्ग के बनने से बावल, नीमराणा सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्र से सीधा जुड़ाव होगा। वर्तमान में यह सड़क 18 फुट का है जिसका निर्माण छह साल पहले हुआ था। इस समय यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर अवस्था में हैं। इस मार्ग पर लगातार भारी वाहन का आवगमन बढ़ने तथा रोड की चौड़ाई कम होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों के विकास के लिए इस रोड को फोरलेन से कर क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर किया जा सकता है। इस मौके पर जन जरनल सरपंच ऊंचा, पवन सरपंच भोजावास, संजय, संजीव बवानियां, मुन्नीलाल शर्मा सहित अनेक गांवों के गणमान्य लोग थे।

फोटो संख्या:51- महेंद्रगढ़ से वाया बवानिया, भोजावास को जाने का सड़क मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:51- महेंद्रगढ़ से वाया बवानिया, भोजावास को जाने का सड़क मार्ग--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed