फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The dead body of the jawan reached, the villagers bid farewell with moist eyes

जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा, ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Mon, 03 Oct 2022 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the jawan reached, the villagers bid farewell with moist eyes
गांव बेरी में शहीद नरेंद्र यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करते विधायक राव दान सिंह---स - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। नौसेना में कार्यरत पेटी ऑफिसर नरेंद्र यादव निवासी गांव बेरी का एक अक्तूबर की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर निधन हो गया। सोमवार दोपहर जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन करने के लिए लोग उमड़ पड़े। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

नरेंद्र यादव (27) इस समय मुंबई में आईएनएस तराशा यूनिट में बतौर पेटी ऑफिसर हवलदार के पद पर तैनात थे। एक अक्तूबर रात्रि को जवान ने साथी जवानों से सीने में दर्द होने की शिकायत की। साथी जवानों ने उनका नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया। गांव में जब जवान नरेंद्र के शहीद होने की सूचना मिली तो पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं सोमवार दोपहर बाद शहीद नरेंद्र यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बेरी में पहुंचा तो उपस्थित लोगों ने भाई नरेंद्र अमर रहे के नारे लगाए। उनके पैतृक गांव बेरी में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

नरेंद्र यादव अविवाहित थे। वे 22 अगस्त 2015 को नेवी में भर्ती हुए थे। परिवार ने तीन दिसंबर को उनकी शादी तय की गई थी। परिवार में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं लेकिन शादी से पहले ही जवान शहीद हो गया। परिजनों ने बताया कि एक अक्टूबर को उसका जन्मदिन था। उस दिन वह अपने साथियों के साथ जन्मदिन मनाकर सोने गए थे। तभी रात को उसके सीने में दर्द हुआ तब उनके साथियों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन सुबह चार बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शहीद के अंतिम संस्कार में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार ने पुष्प चक्र चढ़ाया वहीं विधायक राव दान सिंह ने भी पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed