फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The daughter-in-law had met the lover and killed the father-in-law

पुत्रवधू ने प्रेमी से मिल की थी ससुर की हत्या

Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law had met the lover and killed the father-in-law
नारनौल। पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में बीते मंगलवार की भोर में हुई वृद्ध की हत्या मामले की गुत्थी 72 घंटे में सुलझा ली है। वृद्ध की हत्या उसकी बड़ी पुत्रवधू ने अपने राजस्थान निवासी प्रेमी के साथ मिलकर की थी। दोनों की एक वर्ष पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से प्रेमी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

वृद्ध की हत्या मंगलवार की भोर में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हमलावर मृतक उसकी दो पुत्रवधुओं को असलहे के बल पर डरा कर अलमारी से जेवरात ले गया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शक के आधार पर घरवालों के फोन लेकर जांच शुरू की। इस दौरान बड़ी बहू के पास मौजूद दो फोन से पुलिस को कुछ सुराग मिले। पुलिस ने आरोपी को 72 घंटे बाद ही राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद बड़ी पुत्रवधू को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पुत्रवधू की लव मैरिज 2011 में मृतक के बड़े पुत्र से हुई थी। दोनों के एक दस वर्ष का बेटा तथा आठ वर्ष की बेटी है। ससुर दोनों के प्रेम में रोड़ा बनने लगा था। इसलिए दोनों ने मिलकर वृद्ध की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed