फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Cooperation Minister suspended the Assistant Registrar of Cooperative Societies.

Mahendragarh-Narnaul News: सहकारिता मंत्री ने सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार को किया सस्पेंड

Thu, 25 Dec 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The Cooperation Minister suspended the Assistant Registrar of Cooperative Societies.
फोटो 25नारनौल में जनपरिवेदना समिति की बैठक लेते सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा।संवाद
नारनौल। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने वीरवार को नारनौल में जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक में सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार प्रवीण कुमार को सस्पेंड किया है। जमीन हड़पने के मामले में अधिकारी पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप है।
विज्ञापन

इस मामले में हरिद्वारी लाल, कृष्ण चंद, सुनील कुमार, नरेश, कौशल्या देवी, इच्छा देवी, इमरती देवी आदि ने टैनर्स स्मॉल एंटरप्राइजेज कोऑपरेटिव सोसाइटी महेंद्रगढ़ की जमीन हड़पने की शिकायत दी थी। इस मामले में सहकारिता मंत्री ने संज्ञान लेते हुए एआरसीएस प्रवीण कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्यसूची में शामिल 15 पूर्व निर्धारित मामलों की गहनता से सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आमजन की शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकतर मामलों का मौके पर ही निपटारा किया और शेष लंबित कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा निर्धारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव तथा बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
शिकायत पर सही कार्रवाई न करने के आरोप
हरद्वारी लाल, कृष्ण चंद, सुनिल कुमार, नरेश, कौशल्या देवी, इच्छा देवी, इमरती देवी ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ टैनर्स स्माल एंटरप्राइजेज कोऑपरेटिव सोसायटी के मूल सदस्यों के वारिसान है। यह समिति उनके पूर्वजों ने 1958 में पंजीकृत कराई थी। समिति की जमीन लगभग 10 कनाल 4 मरले हैं। कानूनी तौर पर इस जमीन पर केवल वारिसान का अधिकार बनता है लेकिन ममता कमवाल व उनके पति लक्ष्मी कमवाल ने लालचवश जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत के बाद भी सहायक रजिस्ट्रार प्रवीण कुमार ने सही कार्रवाई नहीं की और उनपर आरोपियों का पक्ष लेने के आरोप हैं। इसको लेकर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने एआरसीएस को सस्पेंड कर दिया।
पुलिस पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप
भुंगारका के पूर्व सरपंच जगत सिंह ने पुलिस पर उचित कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उसने खेत में सिमेंट के पोल खड़े करने के लिए गड्ढे खुदवाए थे जिसे रेत से भर दिया गया। इसको लेकर पुलिस में भी शिकायत दी जा चुकी है। उसने फसल को बर्बाद करने का आरोपियों पर अंदेशा जताया है। इस पर मंत्री ने एसपी पूजा वशिष्ठ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।



सभी सड़कों का ऑडिट करने के दिए आदेश


डॉ. अरविंद शर्मा ने बैठक में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से महेंद्रगढ़ जिले में वर्ष 2025 के दौरान बनाई गई सभी सड़कों का ऑडिट कराने के आदेश दिए। इस मामले में उम्मीद जन सहयोग फाउंडेशन महेंद्रगढ़ की तरफ से की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सहकारिता मंत्री ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

नालों की 15 दिन में कराए सफाई
निजामपुर में नाले की सफाई के संबंध में शिकायत पर अधिकारियों को निर्देश दिए की 15 दिन में नाले की सफाई कराई जाए। इस दौरान उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से खर्चा वसूलने की बात कहीं।


विकास कार्यों की होगी विजिलेंस जांच

गांव बडकोदा में ग्राम पंचायत की ओर से विकास कार्यों में लापरवाही की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सहकारिता मंत्री ने एक माह में विजिलेंस जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके अलावा अन्य शिकायतों पर भी उन्होंने निर्धारित समय अवधि के अंदर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


ग्रीवेंस की बैठक में बंदरों का फिर उठा मुद्दा
बैठक में ग्रीवेंस कमेटी मेंबर अमित गोयल ने बंदरों और शहर में अतिक्रमण की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शहर में बंदरों का आतंक बना हुआ है। आए दिन बंदर राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।


आज हमारे लिए संकल्प का दिन : सहकारिता मंत्री

सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए संकल्प लेने का दिन है। केंद्र और राज्य सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के विजन को निरंतर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार का लक्ष्य प्रशासन को पारदर्शी बनाना और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed