{"_id":"648610eb6ca0624bc10eef36","slug":"the-consumer-did-not-receive-a-check-of-rs-25000-issued-by-the-insurance-company-narnol-news-c-203-1-cdr1002-598-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बीमा कंपनी से जारी 25 हजार रुपये का चेक उपभोक्ता नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बीमा कंपनी से जारी 25 हजार रुपये का चेक उपभोक्ता नहीं मिला
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पांच साल से भारतीय जीवन बीमा निगम ग्वालियर द्वारा गांव खुडाना निवासी एवं पूर्व सैनिक रामानंद के नाम जारी 25 हजार राशि का चेक उसे नहीं मिला। यह चेक रामानन्द नाम के व्यक्ति के खाते में चरखी दादरी शाखा में जमा किया एवं भुनाया गया है। पीड़ित पूर्व सैनिक ने कोर्ट में इस्तागासा दायर किया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पीड़ित रामनंद निवासी गांव खुडाना ने बताया कि 2008 में वह भारतीय सेना से सेवानिवृत हुआ था। जब उसकी पोस्टिंग रूडकी में थी तो उसने भारतीय जीवन बीमा निगम ग्वालियर से बीमा पॉालिसी खरीदी थी। यह पॉलिसी अक्तूबर 2018 को भारतजीय जीवन बीमा निगम, नारनौल में ट्रांसफर करवा ली थी। पॉलिसी के नियमा नुसार पालिसी की तीन किस्तें 25 प्रतिशत सम एसयोड की राशि 25-25 हजार रुपये मिल चुकी थी। चौथी किस्त 25 हजार रुपये मार्च 2018 में मिली थी। चौथी किस्त के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम 25 हजार रुपये की राशि का चेक उसके पते पर जारी कर दिया लेकिन वह चेक उसे आज तक नहीं मिला। इसके लिए जब वह ग्वालियर गया तो वहां उसे संतोष जनक जबाव नहीं मिला। इसके बाद उसने 2021 में अधिवक्ता के माध्यम से बीमा कंपनी को नोटिस जारी करवाया था। बीमा कंपनी ने जबाव में बताया था कि उपरोक्त चेक 10 मई 2018 को भुनाया जा चुका है। यह चेक रामानन्द नाम के व्यक्ति के खाते में चरखी दादरी शाखा में जमा किया एवं भुनाया गया है। पीड़ित न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लगा चुका था लेकिन जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट में इस्तागासा डाल दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पोस्टमैन तथा रामानंद नामक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।