{"_id":"674610c1a6861219130c2e16","slug":"the-constitution-of-the-country-is-our-pride-dr-purna-prabha-narnol-news-c-196-1-mgh1001-118561-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का संविधान हमारा अभिमान : डॉ. पूर्ण प्रभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का संविधान हमारा अभिमान : डॉ. पूर्ण प्रभा
Tue, 26 Nov 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 06डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते विधायक औमप्रकाश यादव। स्रोत- संस्था
नारनौल। हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान टैगलाइन के तहत मंगलवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर सामूहिक तौर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। आम नागरिकों को संविधान की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि यह स्मरणोत्सव सालभर चलेगा।
स्लम जागृति समिति के तत्वावधान में गांव पटीकरा के डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के सभी संविधान से बेहतर है। इस अवसर पर स्लम जागृति समिति के कार्यालय में बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिव मित्तल ने की। कार्यक्रम में राजकुमार जेई, सुरेंद्र कुमार पूर्व जिला पार्षद, राजेश्वरी इंदौरा, योगेश त्यागी, बंशीधर बुमरा, नितिन इंदौरा, शुभम गोद, शशि शर्मा व निशा कुमारी आदि मौजूद रहे।
वहीं राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन में यूथ रेडक्रॉस और राजनीति व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर निबंध लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं संविधान जागरूकता शपथ और संविधान जागरूकता रैली भी निकाली गई। प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि देश का संविधान हमारा अभिमान है। इस अवसर पर डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. सत्यपाल सुलोदिया, डॉ. मुकेश यादव सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
पीएसबी शिक्षा समिति खटोटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि माय भारत युवा स्वयंसेवकों द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर पदयात्रा करते हुए आसपास अमृत सरोवर या तालाब पर जाकर संविधान की उद्देशिका को सामूहिक रूप से पढ़ा गया। इस मौके पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिमांशु सैनी ने प्रथम, सूर्या ने द्वितीय और जतिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में अंकित ने प्रथम, नमन ने द्वितीय और यश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।