फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Constitution of India is the largest constitution in the world

Mahendragarh-Narnaul News: भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है

Tue, 26 Nov 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
The Constitution of India is the largest constitution in the world
फोटो संख्या:62- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में संविधान दिवस समारोह को संबोधित करतीं स्वास्थ
महेंद्रगढ़। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। ये बात स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मूलचंद शर्मा सभागार में संविधान दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में संविधान पर बनी एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। नागरिकों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि हकेंवि शिक्षा, शोध, नवाचार के साथ सामाजिक सहभागिता के साथ नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने इस संविधान में लाचार गरीब व पिछड़ों को आगे लाने का काम किया है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट, एडीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एसडीएम संजीव कुमार, हकेंवि कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, बीजेपी के जिला प्रधान दयाराम यादव तथा पूर्व विधायक सीताराम यादव, शोध अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार शर्मा, प्रो. सुनीता श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed