फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The college had blocked the road, and the residents of the neighborhood have demanded that the road be reopened.

Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेज ने बंद कराया था रास्ता, मोहल्लावासियों ने उठाई रास्ता दिलाने की मांग

Sun, 18 Jan 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The college had blocked the road, and the residents of the neighborhood have demanded that the road be reopened.
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला खटिकान में शनिवार को आयोजित बैठक में मोहल्लावासियों ने प्रशासन व नगर पालिका से रास्ता दिलाने की मांग की। बलवान फौजी ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने वर्ष 1914 में बने इस रास्ते को बंद कर दिया है। अब मोहल्लावासियों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन

इस कॉलेज का निर्माण वर्ष 2013 में हुआ था जबकि यह मोहल्लावासी वर्षों से इसी रास्ते का उपयोग आवागमन के लिए कर रहे हैं। मोहल्लावासियों ने बताया कि गत दिनों सचिन कुमार की पत्नी पूजा को बेटी हुई थी।
विज्ञापन

बार-बार चिकित्सीय जांच के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल जाना पड़ता है लेकिन अब वहां एंबुलेंस जाने तक का रास्ता नहीं है। ऐसे में मोहल्लावासियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। रास्ता बंद करने से पूर्व कॉलेज प्रशासन की ओर से मोहल्लावासियों को नोटिस तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्लावासियों से बातचीत कर बलवान फौजी ने विधायक कंवर सिंह यादव को फोन के माध्यम से मोहल्लावासियों की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने मोहल्लावासियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।

शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन की ओर से अपनी जमीन पर फेंसिंग कराई गई थी। इस दौरान मोहल्लावासी व कॉलेज प्रबंधन आमने-सामने हो गया था। लेकिन फेंसिंग प्रक्रिया पूरी की गई थी। मोहल्लावासियों ने कहा कि इस समस्या को लेकर जल्द ही नगरपालिका के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों व कॉलेज प्रबंधन से मिलकर समाधान की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed