फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The cold increased the heat of the cotton market

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड ने बढ़ाई कॉटन बाजार की गर्मी

Sat, 08 Nov 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The cold increased the heat of the cotton market
फोटो संख्या:-54 शहर में दुकान के बाहर रखी रजाई व रूई के बैंग---संवाद
महेंद्रगढ़। जैसे-जैसे मौसम में ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे रजाई, गद्दे और गर्म कपड़ों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है। एक सप्ताह में ही इन वस्तुओं की मांग में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

अचानक बदले मौसम से आमजन ठंड से बचने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं रजाई, गद्दे और रूई के व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। शहर के परशुराम चौक, शॉपिंग काॅम्प्लेक्स आदि दुकानाें पर अस्थायी स्टॉल लगाई गई हैं। जहां रजाई, कंबल, गद्दे और गर्म कपड़ों की बिक्री जोरों पर है।
विज्ञापन

व्यापारी बताते हैं कि इस बार ठंड जल्दी पड़ने से कारोबार पर सकारात्मक असर पड़ा है। पिछले साल की तुलना में इस बार ग्राहकों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। मांग इतनी बढ़ी है कि अतिरिक्त माल मंगवाने की तैयारी की जा रही है। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वेटर, शॉल, जैकेट और टोपी आदि की बिक्री में तेजी आई है। इस बार ऊनी कपड़ों की नई वैराइटी और फैशनेबल डिजाइन के कारण युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अबकी बार सर्दियों में रजाई का अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर महेंद्रगढ़ में बढ़ती ठंड ने न केवल लोगों को सर्दी से बचने की तैयारी में जुटाया है, बल्कि इससे स्थानीय व्यापारियों की आमदनी में भी इजाफा हुआ है। ठंड ने बाजार की गर्मी को बढ़ा दिया है।
-----------
रुई की खरीदारी और रजाई-गद्दे भराई का काम भी तेजी से शुरू हो गया है। कई परिवार अपने पुराने गद्दे और रजाई निकलवा कर उनमें नई रुई भरवा रहे हैं। शहर के गली-मोहल्लों में जगह-जगह भराई का काम करते मजदूर नजर आ रहे हैं। कामगारों के अनुसार पिछले सप्ताह से ही काम की मांग बढ़ गई है और अब रोजाना सुबह से देर रात तक रजाई भराई का सिलसिला जारी है।-विष्णु शर्मा, दुकानदार

---------
महिलाओं और बुजुर्गों की प्राथमिकता अब गर्म और हल्की रजाइयां हैं जबकि युवा वर्ग ट्रेंडी और हल्के वजन वाले कंबल पसंद कर रहा है। बाजार में अब सिंथेटिक रुई, माइक्रो फाइबर और पॉलिस्टर की बनी रजाइयों की भी मांग बढ़ी है, क्योंकि ये सस्ती होने के साथ काफी समय तक चलने वाली होती हैं।-महाबीर प्रसाद शर्मा, दुकानदार

फोटो संख्या:-54 शहर में दुकान के बाहर रखी रजाई व रूई के बैंग---संवाद

फोटो संख्या:-54 शहर में दुकान के बाहर रखी रजाई व रूई के बैंग---संवाद

फोटो संख्या:-54 शहर में दुकान के बाहर रखी रजाई व रूई के बैंग---संवाद

फोटो संख्या:-54 शहर में दुकान के बाहर रखी रजाई व रूई के बैंग---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed