फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The CM Flying Squad raided three locations and recovered 30 LPG cylinders.

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने तीन स्थानों पर छापा डालकर बरामद किए 30 एलपीजी सिलिंडर

Sat, 28 Mar 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The CM Flying Squad raided three locations and recovered 30 LPG cylinders.
फोटो संख्या:51 गांव पाली में आरोपी के घर रखे एलपीजी सिलिंडर। सूत्र
महेंद्रगढ़। गांव पाली में एलपीजी सिलिंडर के अवैध स्टाक की सूचना पर सीएम फ्लाइंग ने खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ मिलकर छापा डाला। इस दौरान टीम ने एक ही व्यक्ति के तीन स्थानों पर 30 सिलिंडर बरामद किए। आरोपी गोपाल कृष्ण के खिलाफ सदर पुलिस थाने में आवश्यक वस्तु भंडारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि पाली निवासी गोपाल कृष्ण ने एलपीजी सिलिंडर का अवैध स्टाक कर रखा है। इसके बाद शुक्रवार शाम सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी के एसआई सुरेंद्र सिंह और खाद्य आपूर्ति विभाग महेंद्रगढ़ के निरीक्षक प्रवीण ने दबिश दी।
विज्ञापन

टीम गोपाल कृष्ण के घर पहुंची तो यहां पर जांच के दौरान एचपी गैस के 14 किलोग्राम के 5 खाली सिलिंडर, इंडेन के 5 किलोग्राम के 2 सिलिंडर पाए गए। बाद में टीम पास की धर्मशाला में पहुंची जहां एचपी गैस के 14 किलोग्राम के 7 सिलिंडर, इंडेन के 4 सिलिंडर और एचपी के 5 किलोग्राम के 9 सिलिंडर बरामद हुए। ये सभी सिलिंडर खाली पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यूपी नंबर की एक पिकअप गोपाल के घर के पास खड़ी मिली। इसकी जांच की तो इंडेन के 14 किलोग्राम का एक भरा व एक खाली सिलिंडर और एक एचपी गैस का भरा सिलिंडर बरामद हुआ।
टीम ने जब पूछताछ की तो गोपाल कृष्ण संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। न ही सिलिंडरों से संबंधित कोई साक्ष्य प्रस्तुत कर सका। इसके बाद टीम ने गोपाल कृष्ण पर गैस सिलिंडर का अवैध स्टाक करने के आरोप में आवश्यक वस्तु भंडारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और सिलिंडर जब्त कर लिए।


वर्जन
सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी गई और 30 गैस सिलिंडर बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु भंडारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- प्रवीण कुमार, निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति विभाग, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:51 गांव पाली में आरोपी के घर रखे एलपीजी सिलिंडर। सूत्र

फोटो संख्या:51 गांव पाली में आरोपी के घर रखे एलपीजी सिलिंडर। सूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed