फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The cleanliness system in the city may collapse, the tender for one month has also ended

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में चरमरा सकती है सफाई व्यवस्था, एक माह का टेंडर भी हो गया समाप्त

Wed, 26 Mar 2025 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The cleanliness system in the city may collapse, the tender for one month has also ended
फोटो संख्या:62- नगर पालिका कार्यालय के बाहर लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर का डोर-टू-डोर कचरा उठाने का टेंडर खत्म होने से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरा उठान के लिए ठेके पर जनवरी में टेंडर समाप्त हो गया था।
विज्ञापन

उसके बाद नगर पालिका ने वित्तीय की बैठक में कचरा उठान का टेंडर को एक माह के लिए बढ़ा दिया गया था। अब वह भी खत्म हो गया है। समय अवधि खत्म होने के चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

मार्च 2023 में घर-घर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर खत्म हो जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। उसके बाद नगर पालिका में कई बैठकों में इसके लिए प्रस्ताव पास किए जा चुके, लेकिन कई कमियों के कारण प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया। पिछले वर्ष नगर पालिका हाउस विकास कार्याें व सफाई व्यवस्था को लेकर एक सप्ताह तक भूख हड़ताल पर बैठे थे। शहरी निकाय निदेशक यशपाल के एक सप्ताह में सफाई व्यवस्था का वर्क ऑर्डर करवाने व विकास कार्याें का आश्वासन दिया था। उसके बाद नगर पालिका अधिकारियों ने जब तक घर-घर कूड़ा कलेक्शन के टेंडर नहीं हो जाते तब तक 5 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर कर सफाई व्यवस्था शुरू की गई। 6 फरवरी को सफाई व्यवस्था के वर्क ऑर्डर की समय अवधि पूरी होने के बाद सफाई चरमा गई थी। नगर पालिका की ओर से वित्तीय बैठक में इसका समय अवधि को 5 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। अब वह भी समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
-
वर्तमान में 65 कर्मचारी संभाल रहे सफाई व्यवस्था
नगर पालिका महेंद्रगढ़ में 65 सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे है। वहीं, ठेकेदार के 14 वाहन लगे हुए हैं। टेंडर खत्म होने के बाद सफाई व्यवस्था का भार सफाई कर्मचारियों के ऊपर आ गया है। महेंद्रगढ़ शहर में 15 वार्ड हैं। ठेकेदार के 11 वाहनों के माध्यम से पूरे शहर से कूड़ा एकत्रित किया जाता है। वर्तमान में नगर पालिका के तीन टैक्ट्रर हैं। इसमें से तीनों ट्रैक्टर खराब हैं। शहर से प्रतिदिन करीब 20 टन गीला व सूखा कचरा निकलता है।
-------------------
इन स्थानों पर लगे गंदगी के ढेर
शहर के सिनेमा रोड, भगवान परशुराम चौक, नगर पालिका कार्यालय के पास, संतोषी माता मंदिर, मोहल्ला सैनीपुरा, हुड्डा पार्क के पास, नागरिक अस्पताल के पास सहित चौक चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी के ढ़ेर लगे हुए है। आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नपा अधिकारियों की ओर से लंबे समय से सफाई व्यवस्था को लेकर कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया है।

-------------------
- वर्जन:
शहर में सफाई व्यवस्था करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की पेमेंट व अन्य विकाय कार्याें की पेमेंट स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजा जा चुका है। अधिकारियों ने अनुरोध है कि पेमेंट को स्वीकृति दी जाए ताकि विकास कार्यों में कोई परेशानी न हो।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed