फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The cleaning work for the tin sheds and toilets at the New Grain Market has not yet commenced.

Mahendragarh-Narnaul News: नई अनाज मंडी में अब तक शुरू नहीं हो पाया टिन शेड व शौचालय की सफाई का काम

Mon, 16 Mar 2026 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The cleaning work for the tin sheds and toilets at the New Grain Market has not yet commenced.
फोटो नंबर- 14नई अनाज मंडी के प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे। संवाद
नारनौल। जिले में सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू होगी। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मंडी के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वाटर कूलर की सफाई का काम हो चुका है लेकिन शौचालय व टिनशेड की सफाई नहीं करवाई गई है। अभी शौचालय के बाहर ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन

बाजरे की खरीद के दौरान भी शौचालय बंद था जिस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा नई अनाज मंडी में लगी स्ट्रीट लाइट में से कुछ खराब हैं जिन्हें अभी तक बदला नहीं गया है। इससे किसानों को रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


प्रवेश व निकास द्वारा पर लगाए 3 कैमरे
मार्केट कमेटी की तरफ से अनाज मंडी में 9 कैमरे लगाए गए हैं। 3 कैमरे नई अनाज मंडी के प्रवेश व निकास द्वार पर, चार मार्केट कमेटी परिसर में और दो सब्जी मंडी के प्रवेश व निकास द्वार पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी नहीं मिले हैं चौकीदार
नई अनाज मंडी में खरीद के दौरान चौकीदारों की नियुक्ति अभी नहीं की गई है। हालांकि मार्केट कमेटी ने 6 चौकीदारों की मांग उच्च अधिकारियों से की है। व्यापारियों ने बताया कि नई अनाज मंडी में चौकीदारों की व्यवस्था नहीं है जिस कारण शाम होते ही असामाजिक तत्व मंडी में एकत्रित होना शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा शराब पीकर हुडदंगबाजी करते हैं।


वर्जन
नई अनाज मंडी में लगे सभी कैमरे चालू हालत में हैं और किसानों की सुविधा के लिए पानी की टंकी की सफाई करवा दी गई है। शौचालय व टिन शेड की सफाई का काम भी जल्द करवाया जाएगा। वहीं खरीद के दौरान 6 चौकीदारों की नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। किसानों से अपील है कि खरीद के दौरान नियमों का पालन करें और वाहन पर वाहन संख्या अवश्य लिखवा कर लाएं। -नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed