{"_id":"687006daac55513329010968","slug":"the-cleaning-of-drains-has-not-been-completed-yet-ramniwas-narnol-news-c-203-1-sroh1011-118384-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक नालों की सफाई पूरी तरह नहीं हुई : रामनिवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक नालों की सफाई पूरी तरह नहीं हुई : रामनिवास
Fri, 11 Jul 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के सामाजिक संगठनाें ने मांगों को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय लगे समाधान शिविर में एडीसी सुशील कुमार को ज्ञापन साैंपा। सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने कहा कि शहर में कॉलेज रोड से मसानी चौक तक खंभों को हटाकर सड़क का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारी के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, वे भी खराब पड़े हैं। 11 हट्टा बाजार के रोड का काम चल रहा है, लेकिन अभी तक बिजली के खंभे शिफ्ट नहीं किए हैं।
स्ट्रीट लाइट आदि से बंद हैं या फिर खराब हैं। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। वर्षा हो रही हैं पर अभी तक नालों की सफाई पूरी तरह नहीं हुई हैं। अतिक्रमण पैर पसार रहा है। नए बनाने की तो दूर की बात पहले वाले सार्वजनिक शौचालय की हालत दयनीय है। कोई रखरखाव नहीं है। नगर पालिका क्या कर रही है। यदि एक सप्ताह में बिजली के पोल शिफ्ट नहीं किए जाते हैं तो इसकी शिकायत सीएम विंडो में डाली जाएगी। उच्च अधिकारियों से अनुरोध है कि समस्याओं का निदान करें। इस मौके पर पोहपसिंह, सुधीर, बलदेव, अजीत, सुरेंद्र, अमित, राजपाल, विरेंद्र, कृष्ण आदि मौजूद रहे।