{"_id":"693dbabedb5f6d8f98022bae","slug":"the-clash-occurred-amidst-accusations-and-counter-accusations-between-two-factions-of-the-mangalamukhi-community-narnol-news-c-196-1-nnl1003-133470-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मंगलामुखी समाज के दो गुटों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मंगलामुखी समाज के दो गुटों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई झड़प
विज्ञापन
फोटो नंबर-26झगड़े के दौरान क्षतिग्रस्त की गई गाड़ी।
नारनौल। शहर में मंगलामुखी समाज के दो गुटों के बीच चला आ रहा विवाद लगातार गंभीर होता जा रहा है। शुक्रवार रात को एक गुट की ओर से पत्रकार वार्ता कर दूसरे गुट पर गंभीर आरोप लगाए गए जबकि शनिवार को दोनों गुटों के बीच झगड़े की घटना भी सामने आई। इससे शहर में तनाव का माहौल बन गया है।
पत्रकार वार्ता में मंगलमुखी समाज की महक ने आरोप लगाया कि नारनौल में विवाद पैदा करने वाले मंगलामुखी बाहरी हैं जो इससे पहले भी अन्य शहरों में हंगामा और विवाद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग स्थानीय मंगलामुखी समाज के कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और उनका मुख्य उद्देश्य अवैध वसूली व क्षेत्र पर कब्जा करना है।
बाहरी मंगलामुखियों की गतिविधियों के कारण स्थानीय मंगलामुखी समाज के लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। महक ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में शांति बनी रहे।
विज्ञापन
महक ने कहा कि नारनौल के मंगलामुखी समाज का इतिहास समाज सेवा से जुड़ा रहा है और वे वर्षों से शहरवासियों के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्ण जीवन जीते आ रहे हैं।
इस दौरान मंगलामुखी समाज के प्रधान विनोद ने भी बाहरी गुट पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे गली-मोहल्लों को आपस में बांटकर बधाई मांगते हैं, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और लोगों से जबरन पैसे वसूलते हैं, जिससे शहर की छवि धूमिल हो रही है।
वहीं शनिवार को नसीबपुर क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया जो बढ़कर झगड़े में बदल गया। इस दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले को लेकर शहर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।