फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The city will no longer be inundated during rains; two water storage tanks will be built.

Mahendragarh-Narnaul News: अब बारिश में नहीं डूबेगा शहर, बनेंगे दो वाटर स्टोरेज टैंक

Sat, 03 Oct 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The city will no longer be inundated during rains; two water storage tanks will be built.
फोटो संख्या:69- खेल स्टेडियम के  नजदीक वाटर स्टोरेज टैंक का नारियल फोडकर शुभारंभ करते विधायक कं
महेंद्रगढ़। शहर में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने दो नए वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण शुरू कर दिया है। विधायक कंवर सिंह यादव ने खेल स्टेडियम के पास बनने वाले टैंक का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस टैंक पर 12 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि शहर में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। खासकर पुराने नारनौल रोड पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। नए टैंक में बारिश के दौरान जमा पानी को मशीनों की मदद से दोहन नदी में भेजा जाएगा। इससे पानी की निकासी बेहतर होगी और सड़क पर जलभराव कम होगा।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित जैन ने बताया कि करीब सात करोड़ रुपये की लागत से डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक के पास खाली जमीन और तरणताल के नजदीक डिस्पोजल टैंक बनाए जाएंगे। पानी को शहर से बाहर निकालने के लिए करीब चार करोड़ रुपये की पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरणताल से श्रीगोशाला धोलपोश आश्रम तक 2430 मीटर लंबी 400 एमएम पाइपलाइन और डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक से बुचौली रोड तक 1600 मीटर लंबी 600 एमएम पाइपलाइन डाली जाएगी। विभाग ने दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
अधिकारियों के अनुसार मोहल्ला महायचान, वाल्मीकि, बालाजी चौक, सिनेमा रोड, एसडीएम आवास, आईटीआई रोड, पुराना नारनौल रोड, कैंची मोड़ और सैनीपुरा में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती रही है।

परियोजना पूरी होने के बाद इन क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, उपप्रधान मंजू शर्मा सहित अधिकारी, पार्षद और शहरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed