फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The cattle rancher's two buffaloes and two cutlets were stolen

पशुपालक की दो भैंसें और दो कटड़ी चोरी

Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The cattle rancher's two buffaloes and two cutlets were stolen
कनीना। गांव ढाणा से वीरवार रात को एक पशुपालक की दो भैंसें और दो कटड़ी चोरी हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पशुपालक अशोक कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह उसने अपने पशुओं को कुएं पर बनाए टीनशेड के अंदर से दो भैंस, दो कटड़ी एवं एक गाय व एक बछिया को बांधा था। पशुओं को बांधने के बाद वह नजदीक ही बने कमरे में सो गया था। सुबह सवा चार बजे उठकर देखा तो दो भैंसें और दो कटड़ी गायब मिलीं, जबकि गाय व बछिया वहीं बंधी मिली। उसके बाद पशुओं के पैरों के निशानों के सहारे जांच की। लगभग 300 मीटर दूरी पर टाटा गाड़ी के टायरों के निशान मिले। वहां नजदीक के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो फुटेज में टाटा गाड़ी में से चार व्यक्ति उतर कर आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने टाटा 407 में पशुओं को बैठाया है। सीसीटीवी फुटेज में चोरों का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी कैमरे में पशु चोरी का समय 12 बजे दिख रहा है।

गांव के निवर्तमान सरपंच सुशील कुमार ने बताया कि अशोक कुमार ने अपना मकान पड़तल ढाणा रोड पर बनाया हुआ है। रात के समय हुई इस चोरी की घटना साथ बने मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी के बाद गांव में पशुओं को अपने पशुओं ा भय सता रहा है। कनीना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि ढाणा गांव में पशु चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम द्वारा गांव में जाकर घटनास्थल का मुआयना किया गया है। पीड़ित पशुपालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed