{"_id":"69b1b14848a257600501b2b7","slug":"the-bus-from-mahendragarh-to-sehlang-will-leave-50-minutes-earlier-narnol-news-c-203-1-mgh1004-124721-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 50 मिनट पहले रवाना होगी महेंद्रगढ़ से सेहलंग जाने वाली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 50 मिनट पहले रवाना होगी महेंद्रगढ़ से सेहलंग जाने वाली बस
विज्ञापन
फोटो संख्या:78 महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से सेहलंग वाया झूक, अगिहार के लिए संचालित बस के समय में परिवर्तन किया गया है। अब यह बस पहले से 50 मिनट पहले रवाना होगी। यह बस अब दोपहर 3:50 बजे की बजाय 3 बजे चलेगी। ग्रामीणों की मांग के अनुसार बस के समय में बदलाव किया गया है।
ग्रामीण बलवान, राहुल, सुरेश, प्रमोद ने बताया कि बस झूक, अगिहार, खेड़ी तलवाना होते हुए सेहलंग शाम को करीब 5:10 बजे पहुंचती थी। शाम के समय अपने गंतव्य को जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती थी। वे समय पर अपने घर नहीं पहुंच पाते थे।
ग्रामीणों की ओर से इस रूट पर बस के समय में बदलाव की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बस का मौजूदा समय स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को अपने घर पहुंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। ग्रामीणों और विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने बस के समय में 50 मिनट की कटौती की गई है।
विज्ञापन
सुबह 5 बजे सेहलंग से रवाना होकर वाया महेंद्रगढ़ होते हुए दिल्ली जाएगी। बस का समय बदलाव करने पर ग्रामीणों ने रोडवेज विभाग का आभार व्यक्त किया है।
-- -- --
वर्जन:
महेंद्रगढ़ से सेहलंग वाया झूक, अगिहार बस सेवा के समय में परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों व विद्यार्थियों की ओर से बार-बार मांग की जा रही है। विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए शाम के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह बस सेवा का समय 3:50 बजे से बदलकर तीन बजे कर दिया गया है।-हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़