फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The budget will be prepared keeping every category in mind

Mahendragarh-Narnaul News: हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा बजट

Sun, 16 Mar 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The budget will be prepared keeping every category in mind
नारनौल। प्रदेश सरकार 17 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेगी। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। बजट से लोगों को क्या उम्मीदें है और उनकी सरकार से क्या मांग है।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर व्यापारियों का कहना है कि सरकार को टैक्स में छूट, कम ब्याज पर लोन और ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाना चाहिए। युवाओं का कहना है कि सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा हो ऐसा बजट बनाना चाहिए। वहीं किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मुआवजे की राशि को बढ़ाना, उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य और बीज, कीटनाशक पर सब्सिडी जैसे लाभ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

-----------
ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाना चाहिए, क्योंकि कुछ विदेशी कंपनियों और पूंजीपतियों का बाजार में एकाधिकार बढ़ता जा रहा है। जो छोटे दुकानदार और मध्यम वर्ग के लिए खतरे की घंटी है।-जयपाल सिंह, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
उम्मीद है की बजट छोटे व्यापारियों सहित सभी वर्ग के लिए लाभदायक रहेगा। सरकार से मांग है कि छोटे व्यापारियों के लिए कम ब्याज दर पर लोन की योजना अमल में लाई जाए। -सुरेश कुमार पाहुजा, व्यापारी
------------
सरकार से मांग है कि क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए और सरकारी नौकरियों की भर्ती की जाए, जिससे कि युवाओं को रोजगार मिल सके। युवा बड़े शहरों का रुख कर रहे हैं।-मुकेश सैनी, युवा

-----------
किसान वर्ग की सबसे बड़ी मांग यही है कि विभिन्न श्रेणियों के तहत दिए जाने वाले मुआवजे की राशि को बढ़ाया जाए। सब्सिडी सहित नियमित रूप से बीज और कीटनाशक की उपलब्धता हो। -जरनैल सिंह, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed